जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के सामने दो स्थानीय आतंकी सिराजुद्दीन और आबिद ने सरेंडर किया
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में बारामूला जिले में गुरूवार को एक तलाशी अभियान के दौरान दो आंतकियों ने सरेंडर कर दिया। दोनों आतंकियों की पहचान मेराजुद्दीन और आबिद के रूप में हुई है, जो अभी नए-नए आंतकी बने थे। दोनों आंतकियों ने सोपार के तुज्जर में सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले दोनों आंतकियो की उम्र 20 से 21 साल के बीच और दोनों सोपार शहर के निवासी बताए गए हैं।
Recommended Video

गौरतलब है जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के स्थानीय उग्रवादियों के हिंसा का रास्ता छोड़ने और उनके पुनर्वास की अपील करते हुए उन्हें नौकरियों और उद्यमशीलता के अवसरों के साथ मदद करने का वादा किया था। इसका असर अभी हाल में दिखा है जब कई स्थानीय युवकों को आंतक के रास्ते से मुख्यधारा में लाने में सुरक्षाबल सफल हुई है।

हालांकि राज्य बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना ने उपराज्यपाल की पहल की मुखालफत करते हुए कहा था कि आतंकियों का इलाज सिर्फ गोली के जरिए ही किया जा सकता है, जिनका सामना करते हुए सैंकड़ों सुरक्षाबल सालों से अपनी जान गंवाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी की सरकार के तहत इस देश में आतंकियों के लिए कभी कोई पुनर्वास नहीं हो सकता है और देश के खिलाफ बंदूक उठाने वाले को खत्म कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications