जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, आतंकी होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी की पहचान अभी नहीं हुई है। कश्मीर जोन पुलिस की ओर से बताया गया है कि शोपियां के मेलहोरा इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। आतंकी होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने ये कार्रवाई शुरू की है।

इससे पहले 14 अक्टूबर को भी जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में एनकाउंटर हआ था। जिसमें सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों को चकुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं।
एक दिन पहले, रविवार को दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। पुलवामा जिला के त्राल में सीआरपीएफ के जवान रविवार सुबह क्षेत्र में गश्त पर निकले थे कि इस दौरान अचानक आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications