Truck Drivers Protest: ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, फिलहाल लागू नहीं होगा हिट एंड रन कानून
नए हिट-एंड-रन कानून को लेकर जारी ट्रक ड्राइवरों का आंदोलन सरकार से बातचीत के बाद खत्म हो गया। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (एआईएमटीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ट्रक ड्राइवरों के प्रतिनिधियों ने बताया कि नए कानून अभी लागू नहीं हुए हैं और अगर उन्हें कोई चिंता है तो सरकार उन पर खुले दिल से विचार करेगी।
केंद्र गृह सचिव और ट्रांसपोर्टरों की बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का यह बयान सामने आया है। एआईएमटीसी ने कहा कि सारे मसलों का समाधान हो गया।

आगे यह भी कहा कि अभी नए कानून (जिसमें 10 साल की सजा और जुर्माना शामिल) को लागू नहीं किया गया है। एसोसिएशन की सलाह के बाद नियम लागू होंगे। वहीं, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील की है।
Recommended Video
ट्रक ड्राइवरों के अध्यक्ष मलकीत सिंह बल ने कहा कि हमने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रावधानों पर मुलाकात की और चर्चा की, और सभी मुद्दों का समाधान किया गया है। नए कानून अभी तक लागू नहीं किए गए हैं और केवल एआईएमटीसी के साथ परामर्श के बाद ही लागू किए जाएंगे। इसमें यह भी कहा गया कि हड़ताल जल्द खत्म होगी और ड्राइवरों को काम पर लौटने के लिए कहा गया है।
इस बीच, गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ (हिट-एंड-रन मामलों में) दस साल की सजा वाले कानून पर चर्चा हुई। यह कानून अभी तक लागू नहीं हुआ है। यह एआईएमटीसी के साथ चर्चा के बाद ही लागू होगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृत लाल मदान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो दस साल की सजा और जुर्माना लगाया था, उसे रोक कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications