Puja Khedkar के IAS बनने की इनसाइड स्टोरी, PMO में थी तगड़ी सेटिंग या DoPT में था कोई अपना?
IAS Puja Khedkar Full Story: ऑडी कार पर लाल बत्ती की हसरत ने आईएएस पूजा खेडकर के काले कारनामे उजागर कर दिए। सवाल उठता है कि आखिर पूजा खेडकर UPSC की आखों में धूल झोंककर IAS कैसे बन गई?
पूजा खेडकर की दिव्यांगता के फर्जी प्रमाण जो अब सामने आ रहे हैं, उन पर UPSC की पहले नजर क्यों नहीं पड़ी? जवाब है पूजा खेडकर की या तो PMO में कोई तगड़ी सेटिंग थी या फिर DoPT में उसका कोई 'अपना' था।
यह भी पढ़ें- Puaj Khedkar: FIR दर्ज होने के बाद अब यह कदम उठाएगी IAS पूजा खेडकर, क्या 11 बार दी UPSC परीक्षा?

पूजा खेडकर के माता-पिता कौन हैं? (Pooja Khedkar Mother Father?)
पूजा खेडकर का जन्म 16 जनवरी 1990 को हुआ। वर्तमान में पूजा खेडकर प्लॉट नंबर 53, देहु आलंदी रोड पिंपरी चिंचवड़ पुणे महाराष्ट्र के पते पर रहती हैं। वैसे मूलरूप से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के पाथर्डी तहसील की रहने वाली है।
पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर भी पूर्व आईएएस रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। मां मनोरमा भलगांव की सरपंच हैं।
यह भी पढ़ें- विवादित IAS पूजा की मां नहीं बल्कि कई चीजों से है पहचान? जानिए कौन हैं पुलिस गिरफ्त में आईं मनोरमा खेडकर

आगे आसान भाषा में जानिए पूजा खेडकर के आईएएस बनने की इनसाइड स्टोरी।
IAS पूजा खेडकर की रैंक व नंबर ( Pooja Khedkar UPSC Rank )
पूजा खेडकर के आईएएस बनने की इनसाइड स्टोरी में 23 मई 2023 का दिन बेहद खास है। इस दिन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसस) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया था।
बिहार की रहने वाली इशिता किशोर ने यूपीएससी 2022 टॉप किया था। उसी साल पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर (Puja Manorama Dilip Khedkar) ने OBC और PwBD-5 कोटे से कुल 914 अंक (लिखित परीक्षा में 743 और इंटरव्यू में 171 अंक) हासिल करते हुए AIR-821 प्राप्त की थी।
यह भी पढ़ें- Pooja Khedkar: पूजा खेडकर की क्या है कैटेगरी, OBC या फिर..., ST कोटे का लाभ कैसे? दिल्ली पुलिस सुलझाएगी गुत्थी

पूजा खेडकर के फर्जी प्रमाण पत्र (Pooja Khedkar fake certificate )
पूजा खेडकर करोड़पति होने के बावजूद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी श्रेणी के तहत आवेदन किया था। जबकि यह कोटा पाने के लिए वार्षिक आय सीमा 8 लाख रुपए होनी चाहिए।
पूजा खेडकर को शायद यकीन नहीं था कि आईएएस बनने के लिए सिर्फ नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी श्रेणी के आरक्षण कोटा से काम चल जाएगा। इसलिए उसने दिव्यांग कोटे को भी अपना हथियार बनाया।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS प्राची सिंह , जिनकी IAS पूजा खेडकर विवाद में एंट्री, लिखा-'आपको शर्म आनी चाहिए'

पूजा खेडकर ने खुद को कैसे बताया दिव्यांग? ( IAS Puja Khedkar Disability )
पूजा खेडकर यूपीएससी में दिव्यांग कोटे का लाभ लेने के लिए प्रमाण पेश कर बताया कि उन्हें मानसिक दिक्कत है। नजरें कमजोर हैं। रोशनी जा रही है। मानसिक दिक्कत यह है कि उन्हें चीजें याद नहीं रहतीं।
बता दें कि यूपीएससी में ऐसे छात्रों के लिए बाकायदा दिव्यांग कोटा होता है। पूजा खेडकर दिव्यांग कोटा और नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी श्रेणी का आरक्षण पाकर कुल 914 नंबर से ही अपने होम कैडर महाराष्ट्र में आईएएस बन गई। जबकि इतने ही नंबर किसी सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के आते तो सवाल ही उठता कि वो आईएएस बन पाता।
यह भी पढ़ें- IAS रहे अभिषेक सिंह के 9 भाई-बहन ने भी दी UPSC की परीक्षा, रिजल्ट रहा चौंकाने वाला, पत्नी हैं दबंग DM

पूजा खेडकर की दिव्यांगता वाली कहानी
- पूजा खेडकर के आईएएस बनने की पूरी कहानी में यहां तक सबकुछ ठीक चल रहा था। यूपीएससी 2022 का रिजल्ट आने के बाद पूजा खेडकर ट्रेनिंग के लिए उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंच गईं।
- मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान यूपीएससी अपने नियमानुसार दिव्यांग कोटे वाले अभ्यर्थियों से उनकी दिव्यांगता से संबंधित सारे दस्तावेज व रिपोर्ट मांगता है।
- इसके लिए यूपीएससी ने दिव्यांग कोटे के अन्य अभ्यर्थियों की तरह पूजा खेडकर की भी AIIMS में जांच करवाने का फैसला किया। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। दिव्यांगता के मामले में यूपीएससी सिर्फ सरकारी अस्पतालों के प्रमाण पत्र को ही मानता है।
- यूपीएससी पूजा खेडकर की AIIMS में जांच करवाकर सिर्फ इस बात की तस्दीक करना चाहता था कि पूजा खेडकर को मानसिक दिक्कत है और उनकी नजरें भी वास्तव में कमजोर हैं।

- पूजा खेडकर की जांच के लिए यूपीएससी ने एम्स के डॉक्टरों से कुल 6 बार अपॉइंटमेंट लिया, मगर पूजा हर बार बहाना बनाकर टेस्ट से बचती रही। वजह कोरोना को बताती रही।
- AIIMS में होने वाले टेस्ट में पूजा खेडकर की MRI भी की जानी थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि पूजा की आंखों की रोशनी जानी की वजह क्या है? पूजा यूपीएससी के बार-बार कहने के बावजूद टेस्ट के लिए नहीं गई।
- कुछ समय बाद पूजा ने अपनी दिव्यांगता से संबंधित एक निजी अस्पताल का प्रमाण यूपीएससी को सौंप दिया था, मगर यूपीएससी ने किसी निजी अस्पताल की रिपोर्ट लेने से इनकार कर दिया था।
- इसके बाद यूपीएससी ने पूजा का मामला सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT)के पास भेज दिया था। CAT ने भी पूजा की दिव्यांगता को लेकर प्राइवेट अस्पताल के मेडिकल सर्टिफिकेट को मानने से इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें- IAS Puja Khedkar: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर सरकार का बड़ा एक्शन, ट्रेनिंग रद्द कर वापस LBSNAA बुलाया

DoPT में हुआ असली खेल!
- जब यूपीएससी और सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने पूजा के निजी अस्पताल वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र को मानने से ही इनकार कर दिया था तो कायदे से उसकी कहीं पर पोस्टिंग होनी ही नहीं चाहिए थी, मगर हैरतअंजेग तौर पर जून 2024 में पूजा खेडकर को होम कैडर महाराष्ट्र के पुणे में असिस्टेंट कलेक्टर बनाकर भेज दिया गया।
- पूजा खेडकर को महाराष्ट्र कैडर में पुणे की असिस्टेंट कलेक्टर पद पर लगाने का आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने जारी किया था। डीओपीटी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन आता है।
- अब सवाल यह उठता है कि जब पूजा खेडकर ने दिव्यांगता का मान्य प्रमाण पत्र यूपीएससी को दिया ही नहीं। यूपीएससी के बार कहने के बावजूद मेडिकल टेस्ट करवाया ही नहीं। निजी अस्पताल वाली रिपोर्ट को मानने से तो केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) तक ने इनकार कर दिया था। उस स्थिति में पूजा खेडकर को महाराष्ट्र कैडर में पोस्टिंग कैसे दे दी गई?
- जानकारों की मानें तो पूजा खेडकर केस में गलती यूपीएससी से नहीं हुई बल्कि DoPT से हुई है। क्या DoPT में पूजा या उसके परिवार का कोई जानकार बैठा है? या फिर पीएमओ में कोई तगड़ी सेटिंग है? इसकी भी जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Anukriti Sharma: 'बाइक वाली दीदी' IPS अनुकृति शर्मा फिर चर्चा में क्यों? लव मैरिज के बाद 2 बार पास की UPSC

पूजा खेडकर की पोल खुली कैसे? (IAS Puja Khedkar Transfer )
- पूजा खेडकर को जून 2024 में पुणे जिला कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे के अंडर में ट्रेनी असिस्टेंट कलेक्टर लगाया गया था। अंडर ट्रेनी यह पहली पोस्टिंग थी।
- पूजा खेडकर को लाल नीली बत्ती लगी ऑडी, कैबिन और निजी स्टाफ का इस कदर शौक था कि ट्रेनिंग पूरी होने का भी इंतजार नहीं किया।
- पूजा पुणे में ज्वाइन करने के साथ ही वीआईपी डिमांड करने लगी थीं। एक बार कलेक्टर सुहास दिवासे पुणे से बाहर थे तो पूजा ने उनके कैबिन पर ही कब्जा कर लिया।
- पुणे कलेक्टर की नेम प्लेट हटाकर अपनी नेम प्लेट लगवा दी। मामला तब और बढ़ गया जब पुणे डीएम सुहास दिवासे ने महाराष्ट्र मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करवाया।
- पुणे कलेक्टर की शिकायत के पर 8 जुलाई 2024 को पूजा खेडकर का तबादला पुणे से वाशिम कर दिया गया और उसके बाद पूजा के नित नए खुलासे होते गए।
- मामला पीएमओ तक पहुंचा तो सीनियर अधिकारी की देखरेख में जांच कमेटी बैठाई गई और पूजा की ट्रेनिंग बीच में रोककर उसे 23 जुलाई तक LBSNAA में रिपोर्ट करने को कहा गया।
- इस बीच यूपीएससी ने पूरे मामले की जांच करवाकर पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज बनवाने की FIR भी दर्ज करवा दी।
- यूपीएससी ने पूजा खेडकर को नोटिस देकर यह भी पूछा है कि उनकी उम्मीदवारी क्यों न रद्द की जाए और भविष्य की परीक्षाओं से उन्हें क्यों न रोका जाए?
- पूरे मामले में पूजा खेडकर ने भी पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। साथ ही यह भी कहा है कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह इस मामले में कोर्ट जाकर वहां जवाब देगी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications