Anukriti Sharma: 'बाइक वाली दीदी' IPS अनुकृति शर्मा फिर चर्चा में क्यों? लव मैरिज के बाद 2 बार पास की UPSC
Who is IPS Anukriti Sharma: उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा की महिला अधिकारी अनुकृति शर्मा फिर चर्चा में हैं। बाइक वाली दीदी और वर्दी वाली दीदी के नाम से भी फेमस अनुकृति शर्मा का नवाचार 'पुलिस माय फ्रेंड' अभियान लोगों के लिए न्याय के नए द्वार खोल रहा है।
अनुकृति शर्मा उत्तर प्रदेश में IPS-RR 2020 बैच की वो ही आईपीएस हैं, जिसने कभी बुलंदशहर में पोस्टिंग के दौरान बुजुर्ग नूरजहां के घर बिजली कनेक्शन व उसकी बेटी का स्कूल में दाखिला करवाकर हर किसी को दिल जीत लिया था।

संभल पुलिस का अभियान 'Police My Friend' आईपीएस अनुकृति शर्मा (ANUKRITI SHARMA ADDL.SP (SOUTH)) sambhal की देखरेख में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संभल जिले के गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों की पुलिस से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
'पुलिस माय फ्रेंड' लोगों को कानून के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया जा रहा है ताकि भविष्य में उनको कानूनी संबंधी विवाद निपटाने में आसानी हो।

आईपीएस अनुकृति शर्मा को क्यो बोलते हैं बाइक वाली दीदी?
- आईपीएस अनुकृति शर्मा अक्सर अपने इलाके में खुद बाइक पर सवार होकर गश्त करती हैं। महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी की बजाय बाइक पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
- साल 2022 में आईपीएस अनुकृति शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को मैसेज दिया था कि बाइक की सुरक्षा कितनी जरूरी है?
- उस वीडियो में एक पुलिसकर्मी पार्किंग में खड़ी बाइक को दूसरी चाबी से खोलकर स्टार्ट करके दिखाता है। ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि बाइक को चोरों से बचाने के लिए लॉक पुख्ता रखें।
- आईपीएस अनुकृति शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि 'आप बाइक ऐसे लगाएंगे, तो हम कैसे बचाएंगे? पुराने ताले जो किसी भी चाबी से खुल सकते हैं, नॉन-पार्किंग एरिया में पार्क किए गए हैं, कोई अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं। यह चोरों के लिए एक मुफ्त उपहार है। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें।'

आईपीएस अनुकृति शर्मा का जीवन परिचय (IPS Anukriti Sharma Biography)
- अनुकृति शर्मा का जन्म 14 अक्टूबर 1987 को जयपुर राजस्थान में हुआ।
- मां मधु शर्मा राजस्थान में सरकारी स्कूल में टीचर व पिता दीन दया शर्मा 20 सूत्री कार्यक्रम के डायरेक्टर रहे हैं।
- आईपीएस अनुकृति शर्मा ने जयपुर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं पास की।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता से बीएसएमएस व यूजीसी नेट क्वालीफाई किया।
आईपीएस अनुकृति शर्मा की लव स्टोरी
- अनुकृति शर्मा की पढ़ाई के दौरान यूपी बनारस के रहने वाले वैभव मिश्रा से दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई थी।
- साल 2012 में अनुकृति शर्मा व वैभव मिश्रा का पीएचडी के लिए अमेरिका के ह्यूस्टन शहर की राईस यूनिवर्सिटी में चयन हुआ।
- अनुकृति शर्मा ने वैभव मिश्रा के साथ अमेरिका जाकर पीएचडी की डिग्री लेने की बात परिजनों से कही तो वो बोले कि शादी के बाद जाना। ऐसे में दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली।
- अमेरिका पढ़ाई के दौरान अनुकृति शर्मा व वैभव मिश्रा की वोल्कनो पर रिसर्च करने की नौकरी लग गई थी। पति-पत्नी को प्रतिमाह 2 लाख से ज्यादा की सैलरी मिलती थी।

आईपीएस अनुकृति शर्मा की यूपीएससी जर्नी
- साल 2014 में अनुकृति शर्मा व वैभव मिश्रा भारत लौट आए और बनारस रहने लगे। ससुराल में रहते हुए अनुकृति शर्मा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
- साल 2015 में अनुकृति शर्मा व उनके पति वैभव मिश्रा ने पहली बार यूपीएससी सीएससी दी। पहले प्रयास में प्री तो पास हो गई, मगर मुख्य परीक्षा में रह गए।
- साल 2016 में दूसरा प्रयास में अनुकृति शर्मा से प्री भी पास नहीं हुआ। साल 2017 में तीसरे प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंची, मगर चयन नहीं हुआ।
- साल 2018 में चौथे प्रयास में अनुकृति शर्मा को ऑल इंडिया 355वीं रैंक मिला और इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में चयन हुआ, मगर अनुकृति शर्मा को आईपीएस बनना था।
- साल 2020 में पांचवें प्रयास में यूपीएससी पास करके यूपी कैडर में आईपीएस बन गईं।
- 12 अक्टूबर 2022 से संभल में एएसपी (साउथ) पद पर पोस्टेड हैं। इससे पहले बुलंदशहर में भी सेवाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications