Puaj Khedkar: FIR दर्ज होने के बाद अब यह कदम उठाएगी IAS पूजा खेडकर, क्या 11 बार दी UPSC परीक्षा?
IAS Puaj Khedkar: महाराष्ट्र कैडर में ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। कथित VIP सुविधाएं मांगने के बाद पुणे से वाशिम ट्रांसफर हुआ। दिव्यांग प्रमाण पत्रों पर सवाल उठे। LBSNAA बुलाया गया। कारण बताओ नोटिस मिला और UPSC ने एफआईआर तक दर्ज करवा दी।
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर से यूपीएससी ने पूछा है कि क्यों न आपकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाए। इसके अलावा भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में बैठने पर भी रोक लगा दी जाए। इस पर उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है। इतना सबकुछ होने पर पूजा खेडकर भी अपने बचाव में बड़ा कदम उठाने जा रही हैं।

यूपीएससी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद पूजा खेडकर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई और मीडिया से बातचीत में खेडकर ने अदालत की शरण लेने के संकेत दिए हैं। पुणे से तबादले के बाद महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पोस्टेड पूजा खेडकर ने कहा कि 'न्यायपालिका अपना काम करेगी। जो भी होगा, मैं कोर्ट में जवाब दूंगी।'
उल्लेखनीय है कि पुणे में ट्रेनिंग के दौरान कथित तौर पर वीआईपी सुविधाओं की डिमांड करके चर्चा में आईं आईएएस पूजा खेडकर की ट्रेनिंग को बीच में रोक दिया गया है।
ट्रेनिंग रोके जाने के बाद पूजा वाशिम जिले के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं। उन्हें वाशिम से मसूरी स्थित LBSNAA बुलाया गया। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 23 जुलाई तक मसूरी स्थित आईएएस प्रशिक्षण अकादमी में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

उधर, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा कि पूजा खेडकर के खिलाफ विस्तार से जांच करवाई गई है। जांच में पता चला कि पूजा खेडकर ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कई नियमों का उल्लंघन किया है।
यूपीएससी ने यह भी कहा कि पूजा खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में खुद का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर व पता बदलकर पहचान छिपाई। फर्जी दस्तावेजों से 11 बार यूपीएससी परीक्षा देने की बात भी सामने आई है।

पूजा खेडकर की गड़बड़ियां
1. पूजा ने नाम बदलकर यूपीएससी परीक्षा दी। साल 2019-20 में नाम पूजा दिलीपराव खेडकर था जबकि साल 2021-2022 में पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर कर लिया।
साल 2019-20 तक पिता के नाम के स्पेलिंग Dilip थी, इसे बदलकर साल 2021 में Deelip कर दिया गया।
2. पूजा के पिता और रिटायर्ड आईएएस दिलीप खेडकर ने संपत्ति 40 करोड़ रुपए बताई। पूजा के नाम 14 करोड़ की संपत्ति है। जबकि पूजा ने आय 8 लाख रुपए से कम दिखाकर ओबीसी नॉन-क्रीमीलेयर का फायदा उठाया।
3. पूजा खेडकर 7 प्रतिशत दिव्यांग हैं। एक दिन में प्रमाण मिलना संदेह के घेरे में है।












Click it and Unblock the Notifications