Pooja Khedkar: पूजा खेडकर की क्या है कैटेगरी, OBC या फिर..., ST कोटे का लाभ कैसे? दिल्ली पुलिस सुलझाएगी गुत्थी
संघ लोकसेवा आयोग ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद कई आरोप लगाए हैं। एक प्रेस रिलीज में आयोग ने कहा है कि यूपीएससी परीक्षा में चयन के लिए आयोग के नियमों के तहत मान्य अधिकतम सीमा से भी अधिक बार परीक्षा दी है।
पूजा खेडकर के आईएएस में चयन को लेकर जालसाजी के आरोपों की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। यूपीएससी ने कहा है कि जांच में पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी पहचान बदलकर परीक्षा नियमों का उल्लंघन का करते हुए सीमा से अधिक बार प्रयास किए।

इस बीच यूपीएससी ने उनकी कटेगरी को लेकर भी सवाल उठाए हैं, जिसके तहत उन्होंने एसटी कोटे के तहत आरक्षित सीटों का भी लाभ लिया। ऐस में दिल्ली क्राइम ब्रांच इस बात की भी जांच करेगी कि खेडकर को 'घुमंतू जनजाति-3' श्रेणी में आरक्षण का लाभ उठाकर पुणे के श्रीमती काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट कैसे मिली?
ट्रेनी आईएएस के खिलाफ जांच को लेकर एक बयान में यूपीएससी ने कहा, "यूपीएससी ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के कदाचार की विस्तृत और गहन जांच की है...उसने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपना नाम फोटोग्राफ/हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा नियमों के तहत सीमा से अधिक प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications