IAS रहे अभिषेक सिंह के 9 भाई-बहन ने भी दी UPSC की परीक्षा, रिजल्ट रहा चौंकाने वाला, पत्नी हैं दबंग DM
IAS Abhishek Singh Disability: भारतीय प्रशासनिक सेवा में इन दिनों आईएएस अफसरों के दिव्यांग कोटे के आरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर से लेकर उत्तर प्रदेश कैडर में फायरब्रांड आईएएस रहे अभिषेक सिंह सवालों की जद में हैं।
आईएएस पूजा खेडकर तो यूपीएससी के नोटिस, FIR व जांच का सामना कर रही हैं, जबकि अभिषेक सिंह आईएएस की नौकरी छोड़कर बॉलीवुड की राह पकड़ चुके हैं। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं, जो वर्तमान में लखीमपुर खीरी डीएम हैं।

अभिषेक सिंह के परिवार में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में भाग्य आजमाने वाले वे अकेले नहीं हैं बल्कि उनके नौ भाई-बहन भी आईएएस-आईपीएस बनने की कोशिश कर चुके हैं। हाल ही सोशल मीडिया की एक पोस्ट में अभिषेक सिंह ने सभी भाई-बहनों के यूपीएससी रिजल्ट का जिक्र किया है।
यूं तो अभिषेक सिंह के अलावा उनके पिता कृपा शंकर सिंह उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसर रहे हैं, मगर कृपा शंकर सिंह सीधे तौर पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास नहीं की थी बल्कि वे PPS अधिकारी से प्रमोट होकर आईपीएस बने और फिर रिटायर हो गए। पिछले दिनों किसी ने सवाल उठा दिया कि अभिषेक सिंह के पिता आईपीएस थे, जिसका फायदा इन्हें आईएएस बनने में मिला।

इसके जवाब में अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी-चौड़ी पोस्ट डाली और लिखा कि उनके पिता की 3 सन्तानें हैं। अभिषेक सिंह की सगी छोटी बहन व सगे छोटे भाई ने UPSC की तैयारी की, मगर उनका तो चयन नहीं हुआ। इसके अलावा अभिषेक सिंह के 7 और चचेरे भाई-बहनों ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी। अभी तक किसी का भी सेलेक्शन नहीं हो सका है। अपने पूरे खानदान में IAS बनने वाले अभिषेक सिंह इकलौते हैं।

क्या अभिषेक सिंह ने लगाया फेक सर्टिफिकेट?
आईएएस पूजा खेडकर की तर्ज पर अभिषेक सिंह पर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की। इसके जवाब में अभिषेक सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'UPSC में कोई डोमिसाइल certificate नहीं लगता। जिसने भी UPSC दिया है उसको पता होगा। तो ये फ़र्ज़ी प्रॉपगैंडा बंद करें। जिसको जो भी पूछना है मैं जवाब देने के लिए तैयार हूँ।'












Click it and Unblock the Notifications