कौन हैं IPS प्राची सिंह , जिनकी IAS पूजा खेडकर विवाद में एंट्री, लिखा-'आपको शर्म आनी चाहिए'
IPS Prachi Singh in IAS Pooja Khedkar Case: देश में इन दिनों फर्जी प्रमाण पत्रों से यूपीएसस की सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस-आईपीएस अफसर बनने के मामले छाए हुए हैं।
महाराष्ट्र कैडर की आईएएस पूजा खेडकर तो फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों में इस कदर फंस गई कि जिंदगी में भूचाल आ गया। पुणे से बीच ट्रेनिंग में रिलीव कर दिया गया। फिलहाल LBSNAA में रहेंगी।

पूजा खेडकर के अलावा उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के प्रमाण पत्रों पर भी सवाल उठ रहे और अब इस कड़ी में तेलंगाना आईएएस अधिकारी प्रफुल देसाई का भी नाम जुड़ गया।
फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस प्राची सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'कई UPSC candidates EWS/PH इत्यादि का फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट बनवाकर अनुचित लाभ लेकर सर्विस में आ रहे हैं,कुछ लोग हर प्रकार से समृद्ध होने के बावजूद भी OBC क्रीमी लेयर का भरपूर फ़ायदा उठा रहे हैं।आप लोग को शर्म आनी चाहिए। नौकरी करनी है तो अपने दम पे करो,कब तक दूसरों का हक़ खाते रहोगे।'
Recommended Video

सोशल मीडिया पर दूसरी पोस्ट में आईपीएस प्राची सिंह ने लिखा कि 'मेरे पर्सनल विचार हैं । बुरा मानने की आवश्यकता नहीं है । बाक़ी जो सच है वो सच है । Stop misguiding government and moreover stop misguiding yourself'
आईपीएस प्राची सिंह की सोशल मीडिया वाली यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। लोग उनके विचारों पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं।

कौन हैं प्राची सिंह आईपीएस?
- प्राची सिंह उत्तर प्रदेश कैडर में 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
- आईपीएस प्राची सिंह का जन्म 22 अप्रैल 1992 को फतेहपुर उत्तर प्रदेश में हुआ।
- आईपीएस प्राची सिंह के पास एलएलबी, एलएलएम की डिग्री है। इनके पिता का नाम राम सिंह गौतम है।
- आईपीएस प्राची सिंह एसपी सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश के पद पर सेवाएं दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications