Weather Forecast 20 June: आज बारिश होगी या फिर गर्मी से और बिगड़ेगा हाल? जानिए अपने शहर का मौसम

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में 20 जून को मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत से लेकर महाराष्ट्र और दक्षिण के कई राज्यों तक, बादलों का डेरा और हल्की फुल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन उमस और भारी बारिश की चेतावनी ने चिंता भी बढ़ा दी है।

IMD (भारतीय मौसम विभाग) और AccuWeather दोनों ने आज के लिए कई शहरों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। कहीं हल्की फुहारें तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं। ऐसे में आज का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है।

Weather Forecast

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम (Delhi Weather)
20 जून को दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और दोपहर से लेकर रात तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। IMD ने Yellow Alert जारी किया है। तापमान अधिकतम 34-36°C और न्यूनतम 26-28°C के बीच रहेगा। हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम (Lucknow Weather)
लखनऊ में 20 जून को बारिश का जोर बना रहेगा। IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि AccuWeather ने सुबह 4-6 बजे के बीच शावर और पूरे दिन बादल रहने की संभावना जताई है। तापमान 28-34°C के बीच रहने की उम्मीद है। उमस बनी रहेगी, लेकिन बारिश से कुछ राहत मिलेगी।

पटना में कैसा रहेगा आज का मौसम (Patna Weather)
पटना में 20 जून को सुबह और दोपहर के समय बारिश की अच्छी संभावना है। IMD के अनुसार बिहार में मॉनसून सक्रिय हो चुका है और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। AccuWeather के मुताबिक दोपहर और शाम के समय बारिश हो सकती है। तापमान करीब 27-30°C रहेगा।

इंदौर में कैसा रहेगा आज का मौसम (Indore Weather)
इंदौर में भी 20 जून को मॉनसून सक्रिय रहेगा। सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहेंगे और कई बार गरज के साथ बारिश हो सकती है। AccuWeather के अनुसार सुबह और रात में गरज के साथ बारिश की संभावना है। तापमान 24-28°C के बीच रहेगा और मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

जयपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम (Jaipur Weather)
जयपुर में सुबह और शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, और एक्यूवेदर भी शाम 5-6 बजे के बीच गरज के साथ बारिश का संकेत दे रहा है। दिन भर बादल छाए रहेंगे और तापमान 26-31°C के आसपास रहेगा।

आगरा में कैसा रहेगा आज का मौसम (Agra Weather)
आगरा में भी 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मॉडरेट बारिश हो सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार सुबह 2-4 बजे और फिर दोपहर 12-2 बजे के बीच बारिश हो सकती है। तापमान 30-36°C के बीच रह सकता है।

पुणे में कैसा रहेगा आज का मौसम (Pune Weather)
पुणे में 20 जून को ठीक ठाक बारिश देखने को मिलेगी। एक्यूवेदर के अनुसार सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होगी। IMD की रिपोर्ट भी महाराष्ट्र में मॉनसून के सक्रियन होने की पुष्टि करती है। तापमान 24-29°C के बीच रहेगा।

मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम (Mumbai Weather)
मुंबई में मॉनसून जोरों पर रहेगा। 20 जून को पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर तक लगातार बारिश के संकेत हैं। तापमान 27-30°C के बीच रहेगा और उमस के साथ बारिश वाली ठंडक बनी रहेगी।

अहमदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम (Ahmedabad Weather)
अहमदाबाद में 20 जून को बादलों का डेरा रहेगा और दोपहर व शाम को हल्की बारिश हो सकती है। IMD और AccuWeather दोनों ही बादल व हल्की बारिश की संभावना जता रहे हैं। तापमान 31-35°C के बीच रह सकता है।

हैदराबाद में आज के मौसम का हाल (Hyderabad Weather)
हैदराबाद में 20 जून को दोपहर 1-2 बजे के बीच बारिश हो सकती है और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। IMD ने तेलंगाना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान 24-31°C रहेगा, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत महसूस होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+