एक नजर में: जानिए कौन-कहां और कैसे जीता?
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों- केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, और असम की विधान सभा के लिये हुए चुनावों के परिणाम आज घोषित होंगे। सुबह 8 बजे मतगणना होगी और उसी के बाद से पांचों राज्यों के रुझान आने शुरू हो जायेंगे।

मतगणना एवं चुनाव परिणामों के ताज़ा अपडेट आप इस पेज पर पढ़ सकते हैं। ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
4:00 बजे
अमित शाह ने कहा कि इस विजय के लिए 5 राज्यों की जनता का भाजपा की तरफ से आभार मानता हूं और सभी कार्यकर्ता को बधाई देना चाहता हूं। यह नरेंद्र मोदी सरकार के 2 साल के काम पर जनता की मोहर है।
2:30 बजे
जबरदस्त बहुमत के बाद ममता ने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि जनता की खुशी ही हमारी खुशी है। ममता ने कहा कि उन्हें चुनावों के दौरान सबसे कम महत्व दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन की जरूरत पड़ी तो लालू-नीतीश के साथ करेंगे।
1:25 बजे
- पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत केरल के विधानसभा चुनाव से नई पारी की शुरुआत की। तिरुवनंतपुरम सीट पर श्रीसंत का मुकाबला मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता वीएस शिवकुमार से था, जो इस सीट से सांसद भी रह चुके हैं, लेकिन श्रीसंत को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीसंत यहां तीसरे नंबर पर रहे।
- महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली को पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सिलेब्रिटी उम्मीदवार बनाया था, लेकिन लोगों ने उन्हें खास पसंद नहीं किया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने हावड़ा नॉर्थ विधानसभा सीट से उन्हें मैदान में उतारा था, लेकिन रूपा को कामयाबी नहीं मिली।
1:00 बजे
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।
12:20 बजे। ताज़ा रुझान इस प्रकार हैं-
बंगाल में- टीएमसी 217, लेफ्ट 69, भाजपा 8
असम में- भाजपा 79, कांग्रेस 26, एआईयूडीएफ 14, अन्य 7
तमिलनाडु में- एडीएमके 126, डीएमके 101, अन्य 5
केरल में- लेफ्ट 82, कांग्रेस 49, भाजपा 1, अन्य 7
12:12 बजे। ममता बनर्जी ने कहा कि तमाम शक्तियां थीं, जो हमें रोकना चाहती थीं, लेकिन हम लगातार आगे बढ़ते गये और हमारी जीत हुई है। इसके लिये हम जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं।
11:31 बजे। असम में भाजपा 73, कांग्रेस 29, एआईयूडीएफ 13 और अन्य 10 सीटों पर आगे हैं।
11 बजे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम में जीत ऐतिहासिक है। इसके लिये मैं मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
10:53 बजे। तमिलनाडु में जयाललिता की एडीएमके 127 सीटों पर आगे चल रही है।
पढ़ें- कभी दूध बेचने वाली ममता आज दूसरी बार बनीं मुख्यमंत्री
10:48 बजे। भाजपा के राम माधव ने कहा कि असम में जीत के बाद सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठ को रोकना है। हम प्रयास करेंगे कि असम को विकास की नई दिशा प्रदान करें। बात कांग्रेस की करें तो जनता ने अब कांग्रेस और कांग्रेस से हाथ मिलाने वालों को नकार दिया है।
10:21 बजे। भाजपा ने कहा कि देश भर में कांग्रेस सिमट चुकी है। वहीं ट्विटर पर कांग्रेस को लेकर कई सारे फनी ट्वीट किये जा रहे हैं।
पढ़ें- ममता बनर्जी के दोबारा सीएम बनने के 10 कारण
10:14 बजे। असम मेें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना लगभग तय हो गया है। 72 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस मात्र 21 पर आगे है।
पढ़ें- शुरुआती रुझान देख ममता और जया के घर बंटने लगीं मिठाईयां
9:55 बजे। बंगाल में ममता बनर्जी की डबल सेंचुरी हो गई है। टीएमसी 207 सीटों पर आगे है। वहीं असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।
9:49 बजे। बंगाल में लेफ्ट की हालत खस्ता है। लेफ्ट मात्र 53 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा के लिये 10 सीटें बड़ी बात है।
9:30 बजे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सेंचुरी हो गई है। यानी टीएमसी 152 सीटों पर आगे है।
9:26 बजे। ऐक्ट्रेस रूपा गांगुली पीछे हो गई हैं। वहीं केरल अब कांग्रेस के हाथ से पूरी तरह फिसलता दिख रहा है।
9:25 बजे। असम में तरुण गोगोई आगे, लेकिन बाकी ज्यादातर कांग्रेसी पीछे। यहां भाजपा को 31 सीटों पर बढ़त मिल गई है।
9:14 बजे। बंगाल में टीएमसी 59 सीटों पर, असम में भाजपा 18 सीटों पर केरल में लेफ्ट 72 सीटों पर और तमिलनाडु में एडीएमके 28 सीटों पर सबसे आगे।
9:00 बजे। बंगाल में क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला पीछे, अभिनेत्री रूपा गांगुली आगे।
8:56 बजे। तमिलनाडु में डीएमके 8 और एडीएमके 12 पर आगे। वहीं बंगाल में टीएमसी 28 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। यानी तमिलनाडु में अम्मा और बंगाल में दीदी आगे चल रही हैं।
8:45 बजे। असम में भाजपा 4, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 12 सीटों पर आगे।
8:34 बजे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 3 और भाजपा 1 सीट पर आगे।
पढ़ें- फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा ममता बनर्जी की
8:33 बजे। केरल में कांग्रेस 8, लेफ्ट 9, भाजपा 1 सीट पर आगे।
8:29बजे। तमिलनाडु में डीएमके और एडीएमके एक-एक सीट पर और केरल में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे।
8:26 बजे। पश्चिम बंगाल में टीएमसी 27 सीटों पर आगे। कांग्रेस, भाजपा अब तक नहीं दिखीं।
8:24 बजे। तमिलनाडु में पहला रुझान डीएमके के हक में। एक सीट पर आगे।
8:18 बजे। असम में भाजपा को 9 सीटों पर बढ़त। वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर आगे।
8:16 बजे। बंगाल में शुरुआत से ही टीएमसी को बढ़त। यानी ममता से हुई शुरुआत।
8:14 बजे। केरल में पहला रुझान- लेफ्ट आगे।
8:12 बजे। पोस्टल बैलेट खुल रहे हैं। थोड़ी ही देर में ईवीएम मशीने खोली जायेंगी।
सुबह 8 बजे। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications