विधानसभा चुनाव 2016 : फेसबुक पर रहा ममता बनर्जी का कब्जा, हुई सबसे ज्यादा चर्चा
नयी दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे बस सामने आने ही वाले हैं। चुनाव नतीजे जो भी हो, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक रेस जीत गई हैं। ममता फेसबुक पर चर्चा पाने वाले नेताओं में सबसे आगे रहीं। कहने का तात्पर्य ये कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी ऐसी नेता रहीं, जिनकी चर्चा फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान फेसबुक पर हुई बातचीत का विश्लेषण में भाजपा पर 61 फीसदी लोगों ने चर्चाएं की तो वहीं नेताओं में ममता पर 22 फीसदी चर्चा हुई। फेसबुक द्वारा जारी की गई इस जानकारी के मुताबिक तकरीबन 2.2 करोड़ इंटरनेट यूजर्स ने फेसबुक पर चुनाव को लेकर चर्चाएं की। फेसबुक के मुताबिक ये आंकड़े 12 फरवरी से 10 मई के बीच के है।
- भाजपा को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा की गई।
- तकरीबन 61 फीसदी लोगों ने भाजपा पर चर्चा की।
- जबकि 47 फीसदी ने कांग्रेस पर चर्चा की।
- 25 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी को लेकर चर्चा की।
- 6 फीसदी लोगों ने माकपा पर चर्चा की।
राजनेताओं के मामले में ममता बनर्जी सबसे अव्वल रहीं। तकरीबन 22 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को लेकर चर्चाएं की। जबकि दूसरे नबंर पर केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी रहे। 20 फीसदी लोगों ने ओमेन चांडी को लेकर चर्चा की। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, डीएमके नेता एम करुणानिधि और भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल पर भी चर्चाएं हुई।












Click it and Unblock the Notifications