तीन पीडीपी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया, बोले 'महबूबा की टिप्पणी से भावनाएं आहत हुईं'

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी के तीन नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के हालिया टिप्पणी को लेकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ए वफा शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती ने हाल में एक टिप्पणी में जम्मू-कश्मीर के झंडा से पहले तिरंगा उठाने से मना किया था।

Recommended Video

    Mehbooba Mufti के बयान का विरोध, बयान से खफा PDP के 3 Leaders ने दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी
    PDP

    Good News: भारत में ताजा कोरोनोवायरस संक्रमण में लगातार 6वें हफ्ते आई गिरावट

    बकौल पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, मैं तब तक कोई भी झंडा हाथ में नहीं उठाउंगी जब तक जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और उसका संविधान वापस नहीं लौटाया जाएगा। लोगों को नाउम्मीद नहीं होना चाहिए, हम अनुच्छेद 370 और अपना विशेष दर्जा वापस लेकर ही रहेंगे।

    Mehbooba

    पीडीपी से इस्तीफा देने वाले तीनों नेताओं ने महबूबा की टिप्पणी से देशभक्ति की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए पीडीपी से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा दे चुके वेद महान ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारा गौरव है। हम उनके बयान से आहत हुए हैं। आज हमने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिखा दिया है कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता हैं जो इस्तीफा दे सकते हैं।

    Mehbooba

    गौरतलब है पीडीपी चीफ ने तिरंगे के अपमान के विरोध में सोमवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडीपी कार्यालय में तिरंगा फहराया और नारेबाजी भी की थी। इससे पहले शनिवार को भी कई प्रदर्शनकारियो ने कार्यालय में तिरंगा फहरा दिया था। हालांकि सोमवार को लालचौक पर तिरंगा फहराने गए भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+