Prateek Yadav Death: कौन थे प्रतीक यादव? राजनीति से दूर फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में कैसे बनाई पहचान

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार, 13 मई की सुबह निधन हो गया। 38 साल की उम्र में उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी और समर्थकों में शोक फैल गया।

who-is-prateek-yadav-mulayam-singh-yadav-younger-son

हालांकि यादव परिवार लंबे समय से देश की राजनीति का बड़ा नाम रहा है, लेकिन प्रतीक यादव ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाए रखी और बिजनेस तथा फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

Who Is Prateek Yadav: कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक की शादी साल 2011 में सैफई में एक भव्य समारोह में बीजेपी नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा यादव अक्सर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आती हैं, लेकिन प्रतीक ने खुद को हमेशा राजनीति से अलग रखा। दोनों की दो बेटियां हैं और परिवार के साथ उनका करीबी रिश्ता माना जाता था।

Prateek Yadav Fitness Gym: राजनीति से दूरी, बिजनेस में बनाई पहचान

समर्थकों वाले एक बड़े राजनीतिक परिवार में जन्म लेने के बावजूद प्रतीक यादव ने कभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा।प्रतीक ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन चले गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एमबीए की डिग्री हासिल की।

बताया जाता है कि वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे और लखनऊ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। उन्होंने खुद को एक सफल कारोबारी के तौर पर स्थापित किया था। राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक राजनीतिक बयानबाजी या चुनावी गतिविधियों से दूरी बनाए रखी। यही वजह रही कि वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों से भी दूर रहते थे।

फिटनेस को लेकर थे बेहद जुनूनी

प्रतीक यादव को फिटनेस फ्रीक के तौर पर भी जाना जाता था। बचपन में निमोनिया के इलाज के दौरान स्टेरॉयड लेने के कारण उनका वजन 103 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना वजन 67 किलो किया और एक मस्कुलर बॉडी बनाई। सोशल मीडिया पर उनके जिम वर्कआउट, बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते थे।

उन्होंने लखनऊ में एक हाईएंड प्रीमियम जिम भी शुरू किया था, जहां शहर के कई बड़े कारोबारी, सेलिब्रिटी और प्रोफेशनल्स ट्रेनिंग लेने आते थे। करीबी लोगों के मुताबिक, प्रतीक अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर बेहद अनुशासित थे। उनकी मजबूत फिजिक और फिटनेस को लेकर समर्पण की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब होती थी।

अपर्णा यादव से शादी, फिर तलाक की खबरों के बाद बढ़ी चर्चा

प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी, जो बाद में राजनीति में सक्रिय हुईं और बीजेपी में शामिल हो गईं। अपर्णा यादव अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहती थीं। वहीं प्रतीक ने हमेशा परिवार और कारोबार पर फोकस बनाए रखा। दोनों की जोड़ी को लखनऊ के चर्चित राजनीतिक और सामाजिक परिवारों में गिना जाता था।

लग्जरी कारों का शौक रखते Prateek Yadav: 'लेंबॉर्गिनी' विवाद

प्रतीक यादव को महंगी और लग्जरी कारों का बहुत शौक था। वह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये की नीले रंग की लेंबॉर्गिनी (Lamborghini) खरीदी थी। लखनऊ की सड़कों पर जब वे यह स्पोर्ट्स कार लेकर निकले, तो विपक्ष ने इसे लेकर यादव परिवार पर जमकर निशाना साधा था। हालांकि, प्रतीक ने तब सफाई दी थी कि यह उनका 10 साल पुराना सपना था जिसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से पूरा किया।

वे केवल जिम और कारों तक सीमित नहीं थे, बल्कि पशुओं के प्रति भी दयालु भाव रखते थे। वे 'जीव आश्रय' (Jeev Ashray) नाम की एक संस्था चलाते थे, जो लखनऊ में आवारा कुत्तों के बचाव, इलाज और उनके खान-पान का ध्यान रखती थी।

राजनीतिक जगत में शोक

महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है। खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक माना जाता था। फिलहाल परिवार की ओर से निधन के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।प्रतीक यादव का निधन यादव परिवार के लिए यह एक बड़ा व्यक्तिगत झटका माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+