फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 48 साल के फेमस एक्टर-प्रोड्यूसर Dileep Raj की मौत, कैसे कई जान?

Dileep Raj Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। खबर है कि कन्नड़ फिल्म और टीवी के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप राज को आज यानी 13 मई 2026 (बुधवार) सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पातल ले जाया गया था। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन
दिलीप राज ने 48 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लोगों की मानें तो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड एक्टर और प्रोड्यूसर खो दिया है। आपको बता दें कि घर पर हार्ट अटैक आने के बाद दिलीप राज को तुरंत कुमारस्वामी लेआउट के अपोलो हॉस्पिटल में ले जाया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Dileep Raj Death

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

-वहीं दिलीप राज की मौत की खबर से टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दिलीप राज की मौत की खबर सुनकर आर्टिस्ट और दोस्त अस्पताल में जमा हो रहे हैं।

-आपको बता दें कि दिलीप राज का जन्म 2 सितंबर 1978 को बेंगलुरु में हुआ था। कॉलेज के दिनों में डांस डायरेक्शन में दिलचस्पी रखने वाले दिलीप राज एक ड्रामा ग्रुप में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया।

Salman Khan की हीरोइन को हुई ऐसी गंभीर बीमारी, सड़क पर आ गई एक्ट्रेस, खाने के नहीं पैसे, कैसे हुई ये हालत?
Salman Khan की हीरोइन को हुई ऐसी गंभीर बीमारी, सड़क पर आ गई एक्ट्रेस, खाने के नहीं पैसे, कैसे हुई ये हालत?

टेलीविजन के जरिए रंगीन दुनिया में कदम रखा

दिलीप राज ने टेलीविजन स्क्रीन पर काम कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरियल 'कंबडा माने' में काम किया और बाद में 'जननी', 'अर्ध सत्य', 'रंगोली', 'कुमकुम भाग्य', 'मांगल्या', 'प्रीतिगागी' जैसे शोज का हिस्सा भी बने थे।

दिलीप राज ने फिल्मों में भी किया था काम

एक्टर दिलीप राज ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'भाई फ्रेंड' से डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'मिलाना' में विलेन की भूमिका में बेहतरीन काम किया। उन्होंने फिल्म '7 ओ'क्लॉक' और 'क्षण क्षण' में भी काम किया जिसके बाद वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक टैलेंटेड एक्टर के रूप में पॉपुलर हो गए थे।

दिलीप राज का प्रोड्यूसर के तौर पर सफर

-सीरियल 'रथसप्तमी' से टेलीविजन पर वापसी करने वाले दिलीप राज ने कुछ रिएलिटी शोज के लिए होस्ट के तौर पर भी काम किया था। दिलीप राज ने जी कन्नड़ चैनल पर आने वाले सीरियल 'हिटलर कल्याण' में काम किया था और उस सीरियल को उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया था।

-दिलीप राज ने 'हिटलर' कल्याण सीरियल से टेलीविजन पर वापसी की थी। इस टीवी शो को को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वह पॉपुलर सीरियल 'कृष्णा रुक्कू' के भी प्रोड्यूसर थे, जो अभी जी कन्नड़ पर प्रसारित होता है। सिनेमा और टेलीविजन दोनों में पहचान बनाने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज की मौत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+