Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मिलेगा धन-सम्मान और सफलता

Apara Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह की अपरा एकादशी को बेहद पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक इस बार की अपरा एकादशी 5 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आई है, जिन्हें कि धन लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक खुशियां मिलेंगी, जिन पर श्री हरि कृपा होने वाली हैं, उन राशियों का नाम है- मेष, सिंह, तुला, धनु औरी मीन।

Apara Ekadashi 2026

अपरा एकादशी 2026 पर किन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

  • मेष राशि: अपरा एकादशी मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मान-सम्मान और सफलता मिलने के योग हैं। करियर में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। निवेश से फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति महसूस होगी।
  • तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह एकादशी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए अपरा एकादशी भाग्य वृद्धि का संकेत दे रही है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं। यात्रा से लाभ मिल सकता है और परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ करियर में उन्नति के संकेत हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। भगवान विष्णु की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है।

अपरा एकादशी पर इन 5 चीजों का करें दान

अपरा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। खासतौर पर कुछ वस्तुओं का दान बेहद शुभ माना गया है।

आइए जानते हैं दयानंद शास्त्री से आज के दिन किन 5 चीजों का दान करना चाहिए?

  • अन्न का दान: अपरा एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को गेहूं, चावल, दाल या अन्य खाद्य सामग्री दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि अन्नदान से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • जल से भरा घड़ा: गर्मी के मौसम में जल से भरा मटका या घड़ा दान करना विशेष फलदायी माना गया है। इससे प्यासे लोगों को राहत मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

साफ और नए वस्त्र दान करना शुभ

  • वस्त्रों का दान: जरूरतमंद लोगों को साफ और नए वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वस्त्रदान से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • छाता और चप्पल: गर्मियों में छाता और चप्पल दान करना भी बेहद पुण्यकारी माना गया है। इससे जरूरतमंदों को राहत मिलती है और व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • धार्मिक पुस्तकें: ब्राह्मणों या जरूरतमंद विद्यार्थियों को धार्मिक पुस्तकें, गीता या दक्षिणा दान करना ज्ञान और पुण्य दोनों का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यह पढ़ें: Ekadashi Chalisa in Hindi: एकादशी पर जरूर पढ़ें ये चालीसा, होगा धनलाभ
यह पढ़ें: Ekadashi Chalisa in Hindi: एकादशी पर जरूर पढ़ें ये चालीसा, होगा धनलाभ
यह पढ़ें:Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी आज, क्या है पूजा विधि और कथा?
यह पढ़ें:Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी आज, क्या है पूजा विधि और कथा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+