Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पति का निधन, 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव ने तोड़ा दम

Prateek Yadav Death: एक दुखद खबर राजनीति के गलियारे से है, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है उन्होंने आज (13 मई) लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली, बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई।

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि प्रतीक यादव को हुआ क्या था, फिलहाल अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है, प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

Prateek Yadav

मालूम हो कि प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे और सौतेले भाई थे। उनके पिता मुलायम सिंह यादव की पहली शादी मालती सिंह से हुई थी। इस शादी से दोनों की एक संतान अखिलेश यादव हैं। मालती सिंह को अस्थमा की बीमारी थी और इसी बीमारी के कारण साल 2000 में उनका देहांत हुआ था।

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना के बेटे थे प्रतीक यादव

इसके बाद मुलायम सिंह ने साल 2003 में साधना गुप्ता से शादी की थी, ये साधना की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी फर्रूखाबाद के एक बिजनेसमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता से साल 4 जुलाई 1986 को हुई थी और 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ था लेकिन साल 1990 में दोनों के बीच औपचारिक तलाक हो गया था।

कहा जाता है कि साधना की पहली शादी टूटने कारण उनका मुलायम के करीब होना था लेकिन शादी के बाद मुलायम सिंह ने प्रतीक यादव को अपने बेटे के रूप में अपनाया था, वो उनके बॉयोलॉजिकल फादर नहीं थे।

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते नहीं थे मधुर!

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते कभी मधुर नहीं रहे हैं। परिवार में कलह तब और ज्यादा बढ़ गई थी जब अपर्णा यादव ने सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

अपर्णा-प्रतीक के तलाक की खबरें भी सामने आई थीं!

खास बात ये है कि कुछ महीने पहले अपर्णा और प्रतीक के बीच कलह की भी खबरें आई थीं और कहा जा रहा था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं लेकिन बाद में अपर्णा यादव ने इन सारी बातों को अफवाह बताया था और इस तरह की खबरें फैलाने वालों को खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही थी।

फिटनेस प्लैनेट' जिम चलाते थे प्रतीक यादव

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन उन्हें हुआ क्या था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, वो राजनीति से दूर थे और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिटनेस प्लैनेट' जिम और जीव आश्रय नाम की संस्था चलाते थे जो कि स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम करती है।

यह पढ़ें:Hapur: 'मुझे लाश के बदले लाश चाहिए, मैं खुद मारूंगी', पति की हत्या पर पत्नी की चीख, BJP नेता समेत 5 पर FIR
यह पढ़ें:Hapur: 'मुझे लाश के बदले लाश चाहिए, मैं खुद मारूंगी', पति की हत्या पर पत्नी की चीख, BJP नेता समेत 5 पर FIR
यह पढ़ें: PM मोदी की सलाह के बाद UP में ऑनलाइन क्लास-WFH? क्या स्कूल बंद? CM Yogi का क्या अपडेट?
यह पढ़ें: PM मोदी की सलाह के बाद UP में ऑनलाइन क्लास-WFH? क्या स्कूल बंद? CM Yogi का क्या अपडेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+