Tesla car first owner India: कौन हैं प्रताप सरनाईक? जो भारत की पहली Tesla कार के मालिक बने
Tesla car first owner India: दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में अपनी पहली कार की डिलीवरी कर दी है। इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) भारत में Tesla Model Y के पहले मालिक बने हैं।
मुंबई के BKC स्थित 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' में उन्हें आधिकारिक तौर पर कार की चाबी सौंपी गई। सरनाईक ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने यह कार खरीदने का फैसला किया। अब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

कौन हैं प्रताप सरनाईक?
प्रताप सरनाईक (Maharashtra transport minister Tesla) महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री हैं और शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। राजनीति में आने से पहले वह रियल एस्टेट और बिजनेस से जुड़े रहे। सरनाईक कई बार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। पर्यावरण और परिवहन सुधारों के लिए उनकी छवि एक सक्रिय नेता की है। भारत में पहली टेस्ला कार के मालिक बनकर उन्होंने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है।
मुंबई के बाद दिल्ली में भी खुल चुका है Tesla का शोरूम
बता दें कि 15 जुलाई को मुंबई में पहला शोरूम खोलने के बाद Tesla ने अगस्त में दिल्ली के एयरोसिटी में अपना दूसरा शोरूम लॉन्च किया। दिल्ली शोरूम में Tesla Model Y को पेश किया गया था। भारत में अब तक दो शोरूम खोले जा चुके हैं और Tesla Model Y की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये रखी गई है।
Tesla Model Y के शानदार फीचर्स
बैटरी और रेंज
- दो वेरिएंट: 60kWh (RWD) और 75kWh (Long Range RWD)
- रेंज: 500km से 622km तक
- 0-100 kmph स्पीड: 5.6-5.9 सेकंड
चार्जिंग और परफॉर्मेंस
- Supercharging सपोर्ट: 15 मिनट चार्जिंग में 267km की रेंज
- टॉप स्पीड: 201 kmph
- पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस
डिज़ाइन और इंटीरियर
- 19-इंच Crossflow Alloy Wheels
- 6 कलर ऑप्शन, जिसमें Stealth Grey स्टैंडर्ड
- Black और White इंटीरियर ऑप्शन
- फाइव-सीटर लेआउट
- हीटेड सीट्स (दोनों रो में) और वेंटिलेटेड सीट्स (फ्रंट रो)
टेक्नोलॉजी और सेफ्टी
- Tesla Full Self-Driving पैकेज (ऑप्शनल, कीमत ₹6 लाख)
- एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और AI-आधारित ड्राइविंग सिस्टम
- ऑटो पायलट, स्मार्ट नेविगेशन और मल्टीपल सेंसर
कीमत (भारत में)
- Tesla Model Y RWD: ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम)
- Tesla Model Y Long Range RWD: ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम)
ये भी पढ़ें Tesla Car Price In India: टेस्ला की कीमत 60 लाख से शुरू, इन शहरों में होगी बुकिंग, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!












Click it and Unblock the Notifications