Tesla Car Price In India: टेस्ला की कीमत 60 लाख से शुरू, इन शहरों में होगी बुकिंग, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
टेस्ला कंपनी भारत में अपना पहला मॉडल Tesla Model Y लॉन्च करने जा रही है। इसकी शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख होगी। यह कार भारत में RWD और लॉन्ग-रेंज RWD वेरिएंट्स में आएगी। अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे देशों में यह मिड-सेगमेंट की EV मानी जाती है, लेकिन भारत में भारी इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स के कारण इसकी कीमत लग्जरी SUV से भी ज्यादा होगी।
RWD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख होगी, जिसकी ऑन-रोड कीमत ₹61.07 लाख तक जाएगी। लॉन्ग-रेंज RWD वर्जन की कीमत ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम) और ₹69.15 लाख (ऑन-रोड) होगी।

इन कीमतों में ₹50,000 की एडमिनिस्ट्रेशन और सर्विस फीस भी शामिल है, जिसमें 18% GST लगता है। टेस्ला की वेबसाइट के मुताबिक, कार के साथ कई कस्टमाइजेशन विकल्प और ऐड-ऑन भी मिलेंगे, जो अंतिम कीमत को और बढ़ा सकते हैं।
दुनियाभर में कितनी है Model Y की कीमत?
भारत में Tesla Model Y की कीमत अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
- अमेरिका: $44,990 (लगभग ₹38.63 लाख)
- चीन: ¥263,500 (लगभग ₹31.57 लाख)
- जर्मनी: €45,970 (लगभग ₹46.09 लाख)
भारत में इतनी अधिक कीमत का कारण इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) है और लॉजिस्टिक्स से जुड़े खर्च हैं।
बैटरी, रेंज और पावर - क्या है परफॉर्मेंस?
- बैटरी ऑप्शन: 60 kWh और 75 kWh
- मोटर: सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर
- पावर आउटपुट: लगभग 295 HP
रेंज (WLTP):
- RWD वर्जन: 500 किमी तक
- लॉन्ग-रेंज वर्जन: 622 किमी तक
कलर ऑप्शन और लग्जरी फीचर्स
टेस्ला मॉडल Y भारत में 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स में आएगी। साथ ही कार में होंगे:
- 15.4-इंच फ्रंट इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
- 8-इंच रियर स्क्रीन
- पावर-एडजस्टेबल सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- 19-इंच क्रॉसफ्लो अलॉय व्हील्स
- फिक्स्ड ग्लास रूफ
- पावर रियर लिफ्टगेट
टेस्ला कार की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू
टेस्ला कार की बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए शुरू की गई है। भारत में टेस्ला मॉडल Y बुक करने के लिए आप टेस्ला इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं। आपको अपना ऑर्डर सिक्योर करने के लिए ₹22,220 की टोकन राशि का भुगतान करना होगा, और अंतिम पुष्टि के लिए सात दिनों के भीतर ₹3 लाख का भुगतान करना होगा।
टेस्ला कार की बुकिंग कैसे करें?
अगर आप भारत में टेस्ला बुक करना चाहते हैं, तो यह पूरा प्रोसेस आप ऑनलाइन कर सकते हैं। टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी कार की वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के साथ बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो स्टेज में भुगतान करना होगा:
- पहला टोकन अमाउंट: ₹22,220
- फाइनल कन्फर्मेशन अमाउंट: ₹3 लाख (7 दिनों के भीतर)
- यह अमाउंट बुकिंग को फाइनल कन्फर्म करने के लिए जरूरी है।
टेस्ला की बुकिंग कैसे करें
- Tesla India वेबसाइट पर जाएं
- अपना वेरिएंट और कलर चुनें
- दो वेरिएंट उपलब्ध हैं:
- RWD (Rear-Wheel Drive)
- Long Range RWD
- ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करें
- अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स और डिलीवरी लोकेशन भरें।












Click it and Unblock the Notifications