Tesla Delhi Launch: टेस्ला का दिल्ली-NCR में धमाकेदार एंट्री, राजधानी में कहां खुला शो-रूम और चार्जिंग स्टेशन

Tesla Delhi Showroom: एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने सोमवार, 11 अगस्त को भारत में अपना दूसरा शो-रूम राजधानी दिल्ली के एरोसिटी (Aerocity) स्थित अपस्केल वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में शुरू कर दिया।

यह शोरूम दिल्ली-एनसीआर (Deli -NCR) के EV लवर्स को टेस्ला के इलेक्ट्रिक कारों का अनुभव और बुकिंग सुविधा प्रदान करेगा। दिल्ली-एनसीआर भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है।

tesla-delhi-showroom-launch-today

Tesla Model Y Delhi: मुंबई के बाद दिल्ली में धमाकेदार एंट्री

टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पहला शो-रूम खोलकर की थी। उस हाई-प्रोफाइल लॉन्च इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे, जिन्होंने टेस्ला के आगमन का स्वागत करते हुए कंपनी को राज्य में आरएंडडी (R&D) और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित करने का निमंत्रण दिया था।

अब दिल्ली में दूसरा शो-रूम शुरू कर टेस्ला ने उत्तर भारत के बाजार में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। लॉन्च से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेस्ला ने पोस्ट किया -"Arriving in Delhi - stay tuned" इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया गया जिसमें राजधानी में कंपनी की एंट्री का संकेत था।

Tesla Model Y price Delhi: टेस्ला का भारत पोर्टफोलियो और कीमतें

भारत में टेस्ला फिलहाल केवल Tesla Model Y इलेक्ट्रिक SUV बेच रही है, जो दो वेरिएंट में उपलब्ध है -

  • स्टैंडर्ड RWD (रीयर-व्हील ड्राइव) - ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम)
  • लॉन्ग रेंज RWD - ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम)

दोनों मॉडलों की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगी।

बैटरी और रेंज

  • स्टैंडर्ड RWD: 60 kWh बैटरी, WLTP सर्टिफाइड रेंज 500 किमी
  • लॉन्ग रेंज RWD: 75 kWh बैटरी, WLTP सर्टिफाइड रेंज 622 किमी

कंपनी का दावा है कि दोनों वर्जन भारतीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से परफॉर्मेंस और रेंज का संतुलित विकल्प देंगे।

डिलीवरी और सर्विस नेटवर्क

टेस्ला शुरू में मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम के ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी देगी। गाड़ियां फ्लैट-बेड ट्रकों के जरिए सीधे ग्राहकों के घर तक पहुंचाई जाएंगी। साथ ही, कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पूरे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वाहन पंजीकरण का विकल्प उपलब्ध करा दिया है, जिससे अब शुरुआती लॉन्च शहरों से बाहर के ग्राहक भी टेस्ला खरीद पाएंगे।

टेस्ला ने अपने एडवांस फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) फीचर को भारत में एक वैकल्पिक अतिरिक्त सुविधा के रूप में लिस्ट किया है, जिसकी कीमत ₹6 लाख रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा भारत में बाद के चरण में शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+