Telangana Tunnel Collapse: क्यों हुआ तेलंगाना में सुरंग हादसा? मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताई वजह
Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) की निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के धंसने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में दो इंजीनियरों सहित आठ मजदूर मलबे में फंस गए हैं। सुबह के समय सुरंग की छत का तीन मीटर हिस्सा गिर गया था, जब 50 श्रमिक काम में व्यस्त थे।
तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि एसएलबीसी सुरंग परियोजना 20 साल पुरानी है, और इस परियोजना को विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा है। हालाँकि, जब यह परियोजना पूरी हो जाएगी, तो इसे तेलंगाना के लिए वरदान माना जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर एक भौगोलिक दरार के कारण पानी आना शुरू हुआ था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अमेरिकी कंपनी के परियोजना प्रबंधक ने इसे सामान्य विकास मानते हुए आगे बढ़ने का निर्णय लिया, लेकिन यही छोटी दरार धीरे-धीरे बढ़ गई और अचानक पानी और कीचड़ सुरंग में बहकर आ गए।

मंत्री ने कहा, "हमें भारतीय सेना और एनडीआरएफ की सहायता की मांग की थी। दोनों दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, और मैं सुबह जल्दी फिर से बचाव कार्य की निगरानी करने वहां जाऊँगा। हम आठ लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"
वही तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि घटना को लेकर जांच और बचाव कार्य जारी है. सरकार इस मामले की पूरी जांच करेगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। जो लोग अंदर फंसे हुए हैं, हम उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में बड़ा टनल हादसा, 6 से 8 मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए प्रधानमंत्री मोदी से भी बात की। प्रधानमंत्री ने सीएम रेवंत रेड्डी से फोन पर बातचीत की और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हादसे की पूरी जानकारी दी, और बताया कि सुरंग के अंदर आठ श्रमिक फंसे हुए हैं, जिनकी सुरक्षित निकासी के लिए बचाव कार्य जारी है।
साथ ही, तेलंगाना के मंत्रियों ने डोमलपेंटा स्थित जेपी गेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। इस बैठक में सिंचाई विभाग के सलाहकार आदित्य दास नाथ, आईजी सत्यनारायण, अग्निशमन सेवा के डीजी जीवी नारायण राव, नागरकुरनूल के जिला कलेक्टर और एसएलबीसी कार्यों को संभालने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे। तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और जुपल्ली कृष्ण राव स्थिति का आकलन करने और रेस्क्यू कार्य की निगरानी करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ेंजम्मू में बड़ा हादसा: कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, कई लोग घायल












Click it and Unblock the Notifications