जम्मू से कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 16 यात्री हुए घायल,ड्राइवर की हुई मौत
Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जम्मू से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस मांडा इलाके के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 16 यात्री घायल हो गए और बस ड्राइवर की मौत हो गई है।
हादसा जम्मू के रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत मांडा में हुआ, जब बस मुड़ते वक्त अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। यह बस फ्लिक्स कंपनी की थी, जो दिल्ली से कटड़ा (वैष्णो देवी) जा रही थी। सूचना के अनुसार, इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। बस में करीब 16 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन ड्राइवर की मौत हो गई है।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने ड्राइवर की मौत पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यालय ने ट्वीट करके बोले "कटरा से तीर्थयात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बस मांडा में दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। इस दुखद घटना में अपनी जान गंवाने वाले ड्राइवर के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शुक्र है, सभी घायल यात्री स्थिर हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम ने बताया बचाव टीमों और अधिकारियों को उनके त्वरित और सराहनीय प्रयासों के लिए आभारी हूं। मेरा कार्यालय संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।"
VIDEO | "We are looking into it. The bus was going to Jammu from Katra. There were around 16 passengers, who have been rescued. Meanwhile, efforts are underway to rescue the driver (of the bus)," says a police official after a bus overturned near Manda in Jammu.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 22, 2025
(Full video… pic.twitter.com/omhJc5QjK6
बता दें पुलिसकर्मी और बचाव दल क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को निकालने में बड़ी ही मुश्किल से निकाला। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां हुई लेकिन जवान पूरी मुस्तैदी से ऑपरेशन में जुटे रहे। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यात्रियों को चोटें आई हैं।
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। बस जम्मू से कटरा जा रही थी, और इसमें करीब 16 यात्री थे, जिन्हें बचा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications