तेलंगाना में शिक्षकों को मिला संक्रांति का तोहफा, ट्रांसफर-प्रमोशन को मुख्यमंत्री KCR की हरी झंडी

तेलंगाना सरकार ने राज्य के 9 हजार से ज्यादा टीचरों को ट्रांसफर और प्रमोशन को हरी झंडी दिखा दी है। राज्य के शिक्षक इसका महीनों से इंतजार कर रहे थे। शिक्षक संघों ने सीएम केसीआर को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

telangana-sankranti-gift-to-teachers-green-signal-for-transfer-promotion-by-cm-kcr

संक्रांति के मौके पर तेलंगाना की सरकार ने राज्य के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के टीचरों के ट्रांसफर और प्रमोशन को हरी झंडी दे दी है। राज्य सरकार अगले कुछ ही दिनों में इस सिलसिले में पूरा शेड्यूल जारी करने वाली है। राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। इसके लिए काउंसलिंग का रास्ता अपनाया जाएगा।

तेलंगाना में शिक्षकों को मिला संक्रांति का तोहफा
तेलंगाना की केसीआर सरकार ने संक्रांति के मौके पर ही टीचरों के हित में निर्णय लेकर राज्य के हजारों टीचरों में बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं। जिस घड़ी का इंतजार करते हुए उन्हें महीने बीत गए थे, एक ही दिन में उनकी प्रतीक्षा प्रसन्नता में बदल चुकी है। अब उन्हें सिर्फ पूरा शेड्यूल जारी होने का इंतजार है, जिसके भी जल्द ही जारी होने की बात कही गई है।

ट्रांसफर-प्रमोशन को मुख्यमंत्री KCR की हरी झंडी
केसीआर सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश में करीब 9,266 टीचरों को प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है। इसके तहत सेकंडरी ग्रेड टीचरों (SGTs) को स्कूल असिस्टेंट और स्कूल असिस्टेंट को हेड टीचर के तौर पर प्रमोशन दिया जाएगा। इसकी वजह से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे राज्य के हजारों टीचरों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।

10 फरवरी तक जारी होगा पूरा शेड्यूल
10 फरवरी तक प्रमोशन और ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा। वैसे राज्य सरकार ने तय किया है कि रिलीफ ऑर्डर शैक्षिक वर्ष (academic year) के समाप्त होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

शिक्षक संघ खुश
रविवार को केसीआर सरकार के मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी और हरीश राव ने शिक्षक संघों से मुलाकात के दौरान इन बातों का खुलासा किया है। जाहिर है कि केसीआर सरकार के ताजा फैसलों से शिक्षक संघ काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी प्रसन्नता का दिल खोलकर इजहार भी किया है। शिक्षकों के हित वाले फैसले लेने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को धन्यवाद दिया है।

जानकारी के मुताबिक तेलंगाना राज्य में ट्रांसफर और प्रमोशन का यह समाचार सुनने के लिए टीचर कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, संक्रांति के मौके पर उन्हें राज्य सरकार की ओर से यह सूचना एक उपहार के तौर पर मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+