तेलंगाना में बसपा और बीआरएस ने मिलाया हाथ, लोकसभा चुनाव के मैदान में होंगे एक साथ
तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने गठबंधन कर लिया है। बीआरएस प्रमुख केसीआर ने नगरकुर्नूल और हैदराबाद लोकसभा सीटें बसपा को देने की घोषणा की।
के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस के साथ गठबंधन के तहत, बसपा तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से हैदराबाद और नागरकुर्नूल लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को बीआरएस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि केसीआर ने बहुजन समाज पार्टी को दो सीटें आवंटित की हैं।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: तेलंगाना में BRS को मिला नया साथी, गठबंधन में लड़ेगी चुनाव, किसका बिगड़ेगा गणित?

केसीआर और राज्य बसपा अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार के बीच बातचीत के बाद 5 मार्च को बीआरएस और बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की। केसीआर ने तब कहा था कि विभिन्न मुद्दों पर दोनों पार्टियों के बीच वैचारिक समानता है क्योंकि उनके नेतृत्व वाली पिछली बीआरएस सरकार ने दलितों और अन्य लोगों के कल्याण के लिए दलित बंधु और अन्य योजनाएं लागू की थीं।
यह दावा करते हुए कि भाजपा के कारण देश में धर्मनिरपेक्षता खतरे में है, प्रवीण कुमार ने कहा था कि उनकी पार्टी ने तेलंगाना को भाजपा और "कांग्रेस, जो भाजपा की तरह बनती जा रही है" से बचाने के लिए बीआरएस के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।
यह भी देखें: 'आपके स्नेह और प्यार को विकास के रूप में दोगुना कर लौटाऊंगा, ये मोदी की गारंटी है', तेलंगाना में बोले PM
उन्होंने कहा, "बीआरएस ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की है।" भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 13 मार्च को कहा कि बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम, प्रवीण कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं ने यहां केसीआर के आवास पर केसीआर के साथ बैठक की। बीआरएस ने अब तक 11 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
यह भी देखें: तेलंगाना: 'मैं हूं मोदी का परिवार...' लालू यादव के बयान पर पीएम मोदी ने किया पलटवार












Click it and Unblock the Notifications