'आपके स्नेह और प्यार को विकास के रूप में दोगुना कर लौटाऊंगा, ये मोदी की गारंटी है', तेलंगाना में बोले PM
PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार दूसरे दिन तेलंगाना में हैं। उन्होंने मंगलवार को संगारेड्डी में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लगातार दूसरे दिन मैं तेलंगाना में हूं। मैं तेलंगाना के लोगों में बीजेपी के लिए जितना उत्साह देख रहा हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आपके पास जितना उत्साह है, उतना ही मेरा विश्वास भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपके स्नेह और प्यार को तेलंगाना के विकास के रूप में दोगुना करके लौटाऊंगा। ये आपका प्यार, उत्साह और आशीर्वाद को बेकार नहीं जाने दूंगा। ये मोदी की गारंटी है।

सात हजार करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास
इस दौरान पीएम मोदी ने सात हजार करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं केवल एक ही इरादे से काम करता हूं- 'राष्ट्र के विकास के लिए राज्यों का विकास।'
#WATCH | At a public gathering in Sangareddy, Telangana, Prime Minister Narendra Modi says "Today, for the second consecutive day, I am in Telangana. The more enthusiasm I see for BJP among the people of Telangana, the more my faith is increasing. I consider your affection and… pic.twitter.com/2GVMz8RU54
— ANI (@ANI) March 5, 2024
MMTS सुविधा को दिखाई हरी झंडी
तेलंगाना दौरे के दौरान पीएम मोदी ने आज श्री उज्जैनी महाकाली मंदिर का दौरा किया और पूजा की। इस दौरान उन्होंने घटकेसर और लिंगमपल्ली के बीच MMTS सुविधा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि तेलंगाना को दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिए 11 लाख करोड़ रुपये
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। हमारा प्रयास है कि तेलंगाना को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।
पीएम मोदी ने कहा कि देश में एविएशन सेक्टर रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है। 140 करोड़ भारतीयों ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें- 'अंधेरे में जी रहे, मुसलमानों को मोदी के 'उजाले' की जरूरत', BJP के एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी ने क्यों कहा ऐसा












Click it and Unblock the Notifications