Tej Pratap Yadav Controversy: तेजू भैया से पहले इन नेताओं का इश्क भी बना था रिस्क, देखें लिस्ट
Tej Pratap Yadav Controversy: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। आरजेडी (RJD) सुप्रीमो ने उन्हें निजी जीवन की वजह से परिवार और पार्टी से निकाल दिया है। तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिलेशन में होने का एक पोस्ट डाला था। बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट करते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, उनकी इस सफाई का असर पिता पर नहीं पड़ा और अब वह घर और पार्टी दोनों से बाहर हैं। तेजप्रताप यादव से पहले भी कई नेता हैं जो अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में रहे हैं।
Tej Pratap Yadav की लव स्टोरी
तेज प्रताप यादव की शादी पूर्व आरजेडी नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से 2018 में हुई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता जल्द ही टूट गया और ऐश्वर्या ने तेज प्रताप के अलावा उनकी मां राबड़ी देवी पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लालू के बड़े बेटे अक्सर ही विवादों में रहते हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ 12 साल से रिलेशन में रहने की बात कबूल की थी। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया औऱ इस खुलासे पर उनके मामा साधु यादव से लेकर विपक्षी पार्टी के नेता भी हमलावर हैं। अब देखना है कि परिवार और विरासत से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप यादव का राजनीतिक करियर कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav Controversy:'तेजस्वी के तिलिस्म में तेज कुर्बान’, लालू प्रसाद यादव को क्यों उठाना पड़ा ये कदम
दिग्विजय सिंह और अमृता राय
दिग्विजय सिंह भी पूर्व पत्रकार अमृता राय के साथ अपने संबंधों की वजह से चर्चा में रहे थे। राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु दिग्गी राजा ने साल 2014 में उस समय पत्रकार रहीं अमृता राय के साथ लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने संबंधों की बात कबूल की थी। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान एक मीडिया चैनल ने दिग्विजय से उनके प्रेम संबंध के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने चैनल को धमकी देते हुए मानहानि करने का दावा किया था। हालांकि, इस घटना के कुछ ही दिन बाद उनकी और अमृता राय की तस्वीरें और पर्सनल मैसेज वायरल हुए थे। इसके बाद दिग्विजय ने प्रेम संबंध स्वीकार किया था। बाद में उन्होंने अमृता से शादी भी कर ली।
चंद्रमोहन
हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन भी अपने प्रेम संबंध की वजह से चर्चा में रहे थे। एडवोकेट जनरल अनुराधा बाली के प्रेम में चंद्रमोहन ने नाम बदलकर चांद मोहम्मद कर लिया था। धर्म बदलकर दोनों ने शादी की थी और अनुराधा भी फिजा बन गईं। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए। बाद में फिजा ने साल 2013 में आत्महत्या कर ली थी। चंद्रमोहन एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हैं और 2024 में उन्होंने पंचकूला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।
नुसरत जहां
टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां राजनीति में एंट्री के साथ ही चर्चा में थीं। बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत 2019 लोकसभा चुनाव में पहली बार बशीरहाट से सांसद बनी थीं। सांसद बनने के बाद उन्होंने तुर्की में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की। हालांकि, एक साल के अंदर ही यह शादी टूट गई और नुसरत ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह शादी नहीं सिर्फ एक लिव इन रिलेशन था। कानूनी तौर पर उनकी शादी नहीं हुई थी, क्योंकि उनकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर नहीं है। बाद में नुसरत ने एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन की पुष्टि की और दोनों का एक बेटा यीशान भी है। निजी जिंदगी का असर उनके राजनीतिक जीवन पर भी पड़ा और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Controversy: क्या तेज प्रताप यादव की जाएगी विधायकी, अब किस पार्टी और विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
शशि थरूर
शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। साल 2010 में थरूर पर आरोप लगा था कि सुनंदा जिस कंपनी के लिए काम करती थीं उसे आईपीएल में कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए थरूर ने पद का दुरुपयोग किया था। इसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में थरूर की 2012 में मंत्रीमंडल में वापसी हुई। 2014 में सुनंदा पुष्कर ने एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। थरूर अपनी लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications