Tej Pratap Yadav Controversy:‘तेजस्वी के तिलिस्म में तेज कुर्बान’, लालू प्रसाद यादव को क्यों उठाना पड़ा ये कदम
Tej Pratap Yadav Controversy: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी दोनों से किनारा कर दिया है। इसके बाद से ही तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। विपक्षी नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के फ़ैसले पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि लालू यादव ने अपने छोटे बेटे के मोह में बड़े बेटे की कुर्बानी दे दी है। क्योंकि तेज प्रताप यादव को लालू यादव शुरू से ही नापसंद करते थे। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि तेज प्रताप यादव, लालू यादव की बातों और आदेश को ज़्यादा तरजीह नहीं देते थे। उनकी हरकतों से राजद और परिवार की छवि ख़राब हो रही थी।

तेजस्वी यादव हमेशा तेज प्रताप यादव के कारनामों का डैमेज कंट्रोल कर पार्टी को संभालते रहे थे। इसलिए लालू यादव पार्टी में तेज प्रताप को अहम ज़िम्मेदारी देने से भी कतराते थे। तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए लालू हर जतन कर रहे थे, लेकिन तेज प्रताप कुछ न कुछ ऐसी हरकत ही कर बैठते थे कि पार्टी की छवि ख़राब हो जाती थी।
भारतीय जनता पार्टी ने नेता कुमार सौरभ ने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव को तेज प्रताप के रिश्ते के बारे में पहले से जानकारी थी। इसके बावजूद ऐश्वर्या से शादी करवादी थी, यही कारण है कि कुछ दिनों बाद तेज और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आ गई। लालू प्रसाद यादव ने वोट बैंक के लिए चंद्रिका राय की बेटी से शादी करवाई लेकिन तेज प्रताप ने सब कुछ बिगाड़ दिया।
राजद खुद की छवि सुधारने के लिए डैमेज कंट्रोल करती, तेज फिर कुछ ना कुछ हरकत कर बैठते थे। कभी यूट्यूबर के साथ मारपीट, कभी पार्टी कार्यकर्ता के साथ झड़प, कभी पुलिस वाले को ठुमका लगाने के लिए धमकी देने जैसी हरकत कर लालू-तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ाते रहे हैं। इस वजह से लालू पार्टी से तेज प्रताप को किनारा करने की तैयारी में लगे हुए थे।
भाजपा नेता सौरभ का दावा है कि लालू यादव को तेज प्रताप यादव और अनुष्का के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, लेकिन वह कोई कार्रवाई पार्टी की छवि बचाने के लिए नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि बिना बात बेटे को पार्टी से निकालने पर कई सवाल खड़े होते। अब जब तेज प्रताप को लेकर विवाद हुआ तो लालू ने मौके पर चौका लगाते हुए अपना काम कर दिया, लेकिन जनता सब जानती है। लालू को इतना ही लोक लाज था तो 3 ज़िंदगियों (तेज,ऐश्वर्या और अनुष्का) को राजनीत के लिए बर्बाद नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications