Tej Pratap Yadav Controversy : 'इश्कबाजी से कंस मामा तक', जानें कब-कब तेज प्रताप ने लालू की 'लाज' से खेला?

Tej Pratap Yadav Controversy Timeline: बिहार की राजनीति में अगर कोई सबसे रंगीन और रहस्यमयी शख्सियत है, तो वो हैं तेज प्रताप यादव। लालू यादव के बड़े बेटे, जो कभी 'कृष्ण' बनते हैं तो कभी खुद को 'पायलट' बताते हैं। कभी मंच से धक्का मार देते हैं, तो कभी फेसबुक पर इश्क का इजहार कर देते हैं।

तेज प्रताप ने एक बार फिर विवादों का नया अध्याय जोड़ दिया है - अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर की गई फेसबुक पोस्ट और फिर उससे पलट जाना, जिससे खुद उनके पिता ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। आइए देखते हैं कि तेज प्रताप यादव ने कब-कब लालू यादव की लाज से खेला है -

Tej Pratap Yadav Controversy

1. अनुष्का यादव से इश्क और निष्कासन - मई 2025

शुरुआत फेसबुक पोस्ट से हुई, जिसमें तेज प्रताप ने एक लड़की के साथ रिश्ते की बात लिखी। दावा किया - 'हम दोनों 12 साल से प्यार में हैं।' लेकिन बवाल मचते ही कहा - 'ID हैक हो गई थी।' लालू यादव ने इसे पारिवारिक और राजनीतिक मान्यताओं के खिलाफ मानते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए बाहर कर दिया।

2. खुद को बताया 'ट्रेंड पायलट' - मई 2025

भारत-पाक तनाव के बीच तेज प्रताप ने कहा - 'मैं ट्रेंड पायलट हूं, बॉर्डर पर भेजो।' रियलिटी सामने आई- सिर्फ एक फ्लाइट रेडियो लाइसेंस है, वो भी 2021 में खत्म हो चुका। इस दावे की सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हुई।

3. होली में 'ठुमका' धमकी - मार्च 2025

मार्च 2025 में होली के अवसर पर, तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक पुलिसकर्मी को कह रहे हैं - 'ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड करवा दूंगा।' इस घटना की व्यापक आलोचना हुई, और तेज प्रताप ने इसे 'बुरा न मानो होली है' कहकर हल्का करने की कोशिश की। लेकिन बात बनी नहीं।

4. बिना हेलमेट स्कूटी राइड - मार्च 2025

मार्च महीने में ही, पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाते पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें ₹4,000 का चालान जारी किया, क्योंकि स्कूटी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी फेल था। सोशल मीडिया पर फिर आलोचना।


5. मंच पर कार्यकर्ता को धक्का - मई 2024

13 मई 2024 को एक पार्टी कार्यकर्ता को मंच से धक्का दे दिया। पार्टी को सफाई देनी पड़ी - लेकिन तेज प्रताप फिर सुर्खियों में रहे।

6. मामा को कहा 'कंस' - दिसंबर 2021

दिसंबर 2021 को, तेज प्रताप ने अपने मामा साधु यादव को कहा - 'कंस मामा।' और धमकी भी दी - 'हद में रहो नहीं तो भुगतोगे।' ये बयान भी काफी वायरल हुआ।

7. ऐश्वर्या राय से शादी और ड्रामा - अगस्त 2019

तेज प्रताप की शादी लालू की सियासी चाल मानी गई। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप ड्रग्स लेते हैं, खुद को राधा-कृष्ण समझते हैं और अजीब बर्ताव करते हैं।

तेज प्रताप यादव सिर्फ एक नेता नहीं, वो बिहार की राजनीति के 'एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट' बन चुके हैं। वो क्रांतिकारी भी हैं, कलाकार भी। लेकिन उनके बगावती अंदाज ने अब लालू यादव को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब सवाल ये है - क्या तेज प्रताप की अगली भूमिका 'स्वतंत्र नेता' की होगी? या फिर ये महज एक और सियासी नौटंकी? जवाब आने वाले चुनावों में मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+