Karur Stampede से ‘कमजोर’ हुआ था TVK, तमिलनाडु में फिर विजय ने कैसे पलट दी पूरी बाज़ी?
Tamil Nadu election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने सत्ताधारी डीएमके (DMK) को पछाड़कर बढ़त बना ली है। शायद ही किसी से सोचा होगा कि फिल्म जगत की चकाचौंध को छोड़कर आया यह एक्टर अपनी पहली ही हुंकार से तमिलनाडु के दशकों पुराने सियासी किलों की नींव हिला देगा।
विजय की ऐसी आंधी चली कि सत्ताधारी डीएमके का मजबूत संगठन भी उसके सामने धराशायी हो गया। सिनेमा के 'थलपति' अब तमिलनाडु की सियासत के नए 'सुपरस्टार' बनकर उभरे हैं। आइए समझते हैं Karur Stampede घटना से TVK जो कमजोर हुई, इसके बावजूद थलापति विजय ने कैसे पलट दी पूरी बाज़ी?

Karur Stampede से 'कमजोर' हुआ था TVK
याद रहे तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam को Karur में 2024 में हुई भगदड़ (stampede) की घटना से बड़ा झटका लगा था। इस घटना में भीड़ प्रबंधन की कमी और आयोजन की तैयारियों पर सवाल उठे। विपक्षी दलों ने इसे नेतृत्व की "अनुभवहीनता" से जोड़ते हुए TVK को घेरने की कोशिश की। मीडिया में भी यह नैरेटिव उभरा कि विजय की राजनीतिक एंट्री उतनी मजबूत नहीं है जितनी उनके स्टारडम से उम्मीद की जा रही थी।
Vijay ने कैसे किया डैमेज कंट्रोल?
अपने पहले विधानसभा चुनाव में उतरते हुए, टीवीके ने अभिनेता विजय की विशाल लोकप्रियता को चुनावी लाभ में बदला। करूर की घटना के बाद विजय ने तेजी से डैमेज कंट्रोल किया। पार्टी ने सार्वजनिक रूप से आयोजन की खामियों को स्वीकार किया और भविष्य में बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए नई गाइडलाइंस लागू कीं। मुआवजा जारी किया और इस घटना की पूरी जिम्मेदारी खुद ली।
इसके साथ ही विजय ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों का फॉर्मेट बदला-छोटे, ज्यादा नियंत्रित और लोकल मुद्दों पर केंद्रित संवाद शुरू किए। इससे यह संदेश गया कि TVK सिर्फ भीड़ जुटाने वाली पार्टी नहीं, बल्कि संगठित राजनीतिक ताकत बनने की कोशिश कर रही है।
जमीनी मुद्दों पर किया फोकस, नैरेटिव बदलने की चाल
विजय ने अपनी राजनीति को सिर्फ इमोशनल अपील से हटाकर जमीनी मुद्दों पर केंद्रित किया-जैसे शिक्षा, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार। उन्होंने कई जगहों पर सीधे जनता से संवाद किया, जिससे उनकी छवि एक "सुनने वाले नेता" की बनने लगी। यह बदलाव अहम था, क्योंकि तमिलनाडु की राजनीति में लंबे समय से DMK और AIADMK जैसी स्थापित पार्टियों का दबदबा रहा है।
फैन बेस से कैडर तक
विजय की सबसे बड़ी ताकत उनका विशाल फैन फाॅलोइंग रहा है, लेकिन करूर हादसे के बाद यह साफ हो गया कि सिर्फ फैन फॉलोइंग राजनीतिक सफलता की गारंटी नहीं है। TVK ने अपने फैन क्लब्स को एक संगठित राजनीतिक कैडर में बदलने पर काम शुरू किया। बूथ-लेवल नेटवर्क, वॉलंटियर ट्रेनिंग और डेटा-ड्रिवन कैंपेनिंग जैसे कदम उठाए गए। इससे पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होने लगी।
पब्लिक इमेज की रीब्रांडिंग
करूर के बाद विजय ने अपनी पब्लिक इमेज को भी रीशेप किया। बड़े,अनियंत्रित शो के बजाय उन्होंने सादगी और जिम्मेदारी का संदेश देने वाली रणनीति अपनाई। मीडिया इंटरैक्शन में भी उन्होंने संयमित और मुद्दा-आधारित बयान दिए, जिससे उनकी छवि एक गंभीर नेता के रूप में उभरने लगी और परिणाम आज सबके सामने आए है।
थलापति के 11 चुनावी वादें, जिन्होंने TVK को बनाया किंग?
- हर महीने महिलाओं को ₹2,500 की सहायता राशि देने का वादा।
- गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु सहायता
- शादी के लिए 8 ग्राम सोना और उच्च गुणवत्ता की सिल्क साड़ी प्रदान करने का वादा।
- बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को ₹3,000 प्रति माह गुजारा भत्ता देने का आश्वासन।बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली विकसित करने का वादा।
- 100% घरों तक पाइप के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य।
- प्रत्येक घर को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा।
- हर साल 6 मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा।
- 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का सहकारी फसल ऋण पूरी तरह माफ करने का वादा।
- स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना।
- ग्रेजुएट युवाओं को ₹4,000 और डिप्लोमा धारकों को ₹2,500 प्रति माह भत्ता देने का वादा।
- ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित (पर्मानेंट) करने का आश्वासन।














Click it and Unblock the Notifications