PBKS vs MI: जसप्रीत बुमराह को क्यों बनाया आज कप्तान? क्या हार्दिक की हो गई पूरी तरह छुट्टी?

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में जब जसप्रीत बुमराह टॉस के लिए मैदान पर उतरे, तो फैंस और क्रिकेट पंडित सभी दंग रह गए। बुमराह को कप्तान के रूप में देखकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मैच की शुरुआत में इस बदलाव का कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन बाद में बुमराह ने खुद स्थिति साफ की।

बुमराह ने बताया कि सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, इस वजह से वह मुकाबले में कप्तानी करने के लिए आए हैं। हालांकि सूर्या किस वजह से टीम में नहीं हैं, उसकी जानकारी जसप्रीत बुमराह की तरफ से नहीं दी गई।

pbks vs mi

बुमराह ने क्या कारण बताया

कप्तान बुमराह ने टॉस पर कहा कि हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछला मैच देखने के बाद हमें लगा कि शायद गिरते तापमान और ठंड की वजह से विकेट बाद में स्थिर हो जाएगा। मैं यहां (मुंबई इंडियंस में) पहली बार तब आया था जब मैं सिर्फ 19 साल का था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस (MI) का कप्तान बनने से पहले मैं भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बन जाउंगा।

दरअसल हार्दिक पांड्या मुंबई में हैं, वह चोट के बाद टीम के लिए कुछ मैचों से बाहर चल रहे थे। खबरों के अनुसार मेडिकल टीम उनकी कंडीशन पर नजर रखी हुई थी। हार्दिक को मुंबई में अकेले अभ्यास करते हुए भी देखा गया था। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे।

एक सीजन में तीन कप्तान

मुंबई इंडियंस ने एक सीजन में तीसरा कप्तान बनाया है। हार्दिक के बाद सूर्या से होते हुए अब टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में आई है। मुंबई इंडियंस की टीम में आज रोहित शर्मा भी नहीं हैं। उनको इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया है।

प्लेऑफ़ से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह आदि प्लेयर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+