Jyotish Radhan Pandit कौन हैं, जिन्होंने की थी VIJAY की ‘TVK सरकार बनाएगी’ वाली भविष्यवाणी? DMK का सूर्य अस्त!
Radhan Pandit TVK Vijay Prediction: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार 4 मई को सुबह 8 बजे शुरू हुई और दोपहर तक थलापति विजय की तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने राज्य की सियासी तस्वीर बदल दी। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AIADMK 57 और DMK सिर्फ 49 सीटों पर सिमट गई है। बहुमत का आंकड़ा 118 है, यानी TVK अब एक कदम दूर है।
इसी बीच नीलंकरई स्थित विजय के आवास पर एक खास मुलाकात ने सबका ध्यान खींच लिया। प्रसिद्ध ज्योतिषी राधान पंडित फूलों का गुलदस्ता और पारंपरिक शॉल लेकर पहुंचे। विजय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंडित जी ने दोहराया कि 'TVK सरकार बनाएगी।' उनकी यह भविष्यवाणी अब सटीक साबित हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं और समर्थक इसे 'दिव्य संकेत' बता रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं राधान?

Who Is Radhan Pandit: राधान पंडित कौन हैं? जयललिता के स्पिरिचुअल गुरु, 40 साल का अनुभव
राधान पंडित कोई साधारण ज्योतिषी नहीं हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के वे स्पिरिचुअल मेंटर रहे हैं। जयललिता की हर बड़ी राजनीतिक फैसला लेने से पहले वे पंडित जी से सलाह लेती थीं। उनके पास ज्योतिष, वास्तु और स्पिरिचुअल साइंस में 40 साल से ज्यादा का गहरा अनुभव है।
वे न सिर्फ जयललिता बल्कि कई प्रमुख नेताओं, अभिनेताओं और व्यापारियों के मेंटर रहे हैं। थलापति विजय ने राजनीति में कदम रखने से पहले भी राधान पंडित से भविष्यवाणी ली थी। पंडित जी ने तब कहा था कि विजय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगे और उनकी पार्टी सत्ता तक पहुंचेगी। आज TVK की 108 सीटों की बढ़त ने उनकी हर भविष्यवाणी को सही साबित कर दिया है।
विजय के घर पर ज्योतिषी का आगमन: प्रतीकात्मक पुष्टि या दिव्य संकेत?
पंडित जी के पहुंचने की तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। विजय ने उन्हें गले लगाया और दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। समर्थक इसे 'पहले की भविष्यवाणी की पुष्टि' मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर RadhanPanditForVijay और TVKGovernment ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि जयललिता अम्मा के गुरु अब थलापति के साथ... इतिहास खुद लिख रहा है। पंडित जी ने विजय से कहा कि आपकी मेहनत और जनता का विश्वास दोनों मिलकर TVK को सत्ता तक ले जाएंगे।
बॉलीवुड से बधाई: टाइगर श्रॉफ का ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने X (पूर्व ट्विटर) पर थलापति विजय को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई हो थलापति विजय! लोगों का आप पर विश्वास देखना अद्भुत है। आपके जीवन के इस नए चैप्टर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।यह ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है।
TVK की 108 सीटों की बढ़त: 'जन नायक' विजय का कमाल
शुरुआती रुझान साफ बता रहे हैं कि TVK द्रविड़ दलों के 60 साल पुराने वर्चस्व को तोड़ रही है।
- - TVK: 108 सीटें आगे
- - AIADMK: 57 सीटें
- - DMK: 49 सीटें
विजय ने बिना किसी गठबंधन के 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। महिलाओं को 8 ग्राम सोना, फ्री गैस सिलेंडर और 2500 रुपये मासिक सहायता जैसे वादों ने भारी समर्थन दिलाया। गरीबों और युवाओं को टिकट देकर उन्होंने 'साधारण लोगों की पार्टी' की छवि बनाई। विरुगंपक्कम में अपने ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन को टिकट देकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि TVK परिवारवाद से ऊपर है।
ज्योतिष और साउथ पॉलिटिक्स: पुरानी परंपरा
तमिलनाडु में ज्योतिष का राजनीति से गहरा रिश्ता रहा है। जयललिता हर फैसले से पहले राधान पंडित से सलाह लेती थीं। MGR, NTR और करुणानिधि भी ज्योतिषियों के संपर्क में रहते थे। राधान पंडित की विजय के लिए भविष्यवाणी अब सटीक साबित हुई है तो यह पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। पंडित जी का कहना है कि विजय की कुंडली में सूर्य और गुरु की मजबूत स्थिति है। 2026 उनका साल है। DMK का समय अब समाप्त हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications