Trump Dinner Viral Video: ट्रंप ने तोड़ी 45 साल पुरानी कसम, जिनपिंग के साथ शराब पीते वीडियो वायरल, दुनिया दंग!

Trump Dinner Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सख्त जीवनशैली और शराब से कोसों दूर रहने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन चीन से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें ट्रंप राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक राजकीय भोज के दौरान जाम टकराते और उसका घूंट लेते नजर आ रहे हैं।

1981 में एक पारिवारिक त्रासदी के बाद उन्होंने जिस चीज को कभी हाथ न लगाने की कसम खाई थी, क्या बीजिंग की इस शाम उन्होंने वो नियम बदल दिया? आइए जानते हैं इस दुर्लभ पल के पीछे की पूरी कहानी।

Trump Dinner Viral Video

Donald Trump drinking alcohol Video: क्या ट्रंप ने 45 साल पुरानी कसम तोड़ दी?

बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रंप के सम्मान में एक शानदार दावत दी। इस दौरान डिप्लोमैटिक टोस्ट (Diplomatic Toast) यानी सम्मान में जाम टकराने की रस्म हुई। वायरल वीडियो में ट्रंप शैंपेन का गिलास हाथ में लिए और उसका एक प्रतीकात्मक घूंट लेते नजर आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह शायद पहली बार है जब ट्रंप को सार्वजनिक रूप से शराब पीते देखा गया है, क्योंकि वे हमेशा इससे बचते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Trump China Visit: सोयाबीन से लेकर बाजार पर कब्जे तक! चीन से क्या-क्या चाहते हैं ट्रंप, रखी ये 3 बड़ी शर्तें

क्यों छोड़ दी थी शराब?

डोनाल्ड ट्रंप के शराब न पीने के पीछे एक भावुक वजह रही है। 1981 में उनके बड़े भाई फ्रेड ट्रंप की मौत शराब की लत के कारण हो गई थी। इस घटना से दुखी होकर ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वे कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। पिछले 45 सालों में उन्हें कभी किसी पार्टी या समारोह में शराब पीते नहीं देखा गया। यहाँ तक कि 2017 की चीन यात्रा पर भी उन्होंने शराब से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन इस बार का नज़ारा कुछ अलग था।

चीन की परंपरा और दोस्ती का जाम

चीन में राजकीय भोज के दौरान शराब परोसना केवल भोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक प्राचीन परंपरा है। झौ और तांग जैसे महान राजवंशों के समय से ही इसे मित्रता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। शी जिनपिंग के हर बड़े आयोजन में 'माओताई' जैसी पारंपरिक चीनी शराब परोसी जाती है। माना जा रहा है कि ट्रंप ने इस बार मेजबान देश की संस्कृति और राष्ट्रपति जिनपिंग के प्रति सम्मान दिखाने के लिए अपनी पुरानी प्रतिज्ञा को किनारे रखकर जाम का एक घूंट लिया।

ये भी पढे़ं: न फोन करेंगे चार्ज- न फ्री WiFi करेंगे यूज, किस डर की वजह से Trump के अधिकारियों पर China में लगी पाबंदी?

शाही मेन्यू: क्या-क्या था खास?

इस राजकीय भोज का खाना बेहद शाही और पारंपरिक चीनी स्वाद से भरपूर था। मेन्यू में स्टार्टर के साथ टमाटर के सूप में लॉबस्टर, मशहूर बीजिंग रोस्ट डक और क्रिस्पी बीफ रिब्स जैसे पकवान शामिल थे। इसके अलावा सरसों की चटनी में तैयार सैल्मन मछली और मीठे में तिरामिसू व आइसक्रीम का भी इंतजाम था। इस खास दावत के दौरान ट्रंप और जिनपिंग एक ही टेबल पर बैठे थे, जहाँ दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच आपसी रिश्तों पर चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+