Mouni Roy और सूरज नांबियार की क्या सच में टूट गई शादी? एक्ट्रेस की इंस्टा पोस्ट ने फैंस को चौंकाया
Mouni Roy -Sooraj Nambiar divorce confirmed: बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनी राय और बिजनेसमैन पति सूरज नांबियार की पर्सनल लाइफ बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। उनके रिश्ते में दरार और तलाक की खबरें तेजी से फैल रही थीं। इन अफवाहों के बीच, मौनी रॉय ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आखिरकार विराम लगा दिया है। यह पहली बार है जब मौनी ने इस संवेदनशील निजी मामले पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 2022 में सात फेरे लिए थे शादी के चार साल बाद तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय और उनके पति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।

क्या सच में अलग हो गए मौनी और सूरज?
दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें दोनों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे अब अलग हो रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने लिखा, "हमें यह देखकर दुख होता है कि मीडिया के कुछ वर्ग हमारी निजी जिंदगी में अनावश्यक रूप से दखल दे रहे हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और इस समय हम इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निजी तरीके से संभाल रहे हैं।"
'हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी गई'
उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में बेवजह दखल दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई तरह की मनगढ़ंत कहानियां उनके रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही हैं, जो सच्चाई नहीं हैं। बयान में दोनों ने बताया कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला लिया है।
इमोशल होकर की ये अपील
उन्होंने भावनात्मक अपील करते हुए जोड़ा, "फिलहाल, हम इस कठिन दौर को परिपक्वता और निजी तौर पर संभालने पर केंद्रित हैं। हम भविष्य में भी अपनी दोस्ती बनाए रखने का प्रयास करेंगे। इस समय हमारी निजता का सम्मान करने और हमें लगातार समर्थन देने के लिए हम सभी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।" नकारात्मक टिप्पणियों से बचने के लिए उन्होंने इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद रखा।
सोशल मीडिया पर पहले से थे संकेत
पिछले कुछ समय से ही फैंस को दोनों के रिश्ते में दूरी के संकेत मिलने लगे थे। 2024 के बाद से मौनी और सूरज की साथ की तस्वीरें लगभग गायब हो गई थीं। वहीं, सूरज नांबियार के इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद किए जाने के बाद अटकलों को और हवा मिली थी। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications