DHONI की CSK में रातों-रात खूंखार खिलाड़ी की एंट्री! ओवरटन की जगह टीम में शामिल, बल्ले से मचाएगा तबाही?

IPL 2026 DHONI CSK Team: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सबसे अहम मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी प्लेइंग-XI को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन के चोटिल होकर बाहर होने के बाद, मैनेजमेंट ने दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए सितारे डियन फॉरेस्टर (Dian Forrester) को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

डियन फॉरेस्टर को मिली टीम में एंट्री (IPL 2026 DHONI CSK Team)

15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले इस खिलाड़ी का टीम से जुड़ना चेन्नई के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। 24 वर्षीय डियन फॉरेस्टर दक्षिण अफ्रीका के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो गेंद और बल्ले, दोनों से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और निचले क्रम में आकर लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं।

IPL 2026 DHONI CSK 1

75 लाख रुपए के बेस प्राइस पर टीम में शामिल

फॉरेस्टर ने हाल ही में 15 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है। फॉरेस्टर का चयन अचानक नहीं हुआ है। वह दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग (SA20) में जोबर्ग सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट की नजरें उन पर लंबे समय से थीं। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के रावलपिंडी की टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनके इसी अनुभव को देखते हुए सीएसके ने उन्हें 75 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है।

क्यों पड़ी रिप्लेसमेंट की जरूरत?

बता दें कि जेमी ओवरटन जांघ की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट के बीच से ही स्वदेश लौट गए हैं। ओवरटन ने इस सीजन में 10 मैचों में 14 विकेट लिए थे और टीम की गेंदबाजी की रीढ़ बने हुए थे। प्लेऑफ की रेस में बनी चेन्नई के लिए उनकी भरपाई करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे अब फॉरेस्टर पूरा करेंगे।

जल्द मिल सकता है मौका

चेन्नई फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। लखनऊ के खिलाफ जीत उन्हें टॉप-4 में पहुंचा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, डियन फॉरेस्टर चेन्नई के कैंप में शामिल हो चुके हैं और अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया है। उम्मीद है कि धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग उन्हें सीधे प्लेइंग-XI में मौका दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+