ये कैसा मेडिकल कांफ्रेंस? पुरुषों के बीच डांस करती महिला का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी सही-गलत की जंग

Viral Video: चेन्नई में एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए एक डांस परफॉरमेंस ने विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस डांस को 'अश्लील' बता रहे हैं वहीं कुछ की राय इस मामले में अलग भी है। सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर वायरल हो रहे इस परफॉरमेंस के वीडियो में एक महिला को पुरुषों से भरे कमरे में नाचते हुए देखा जा सकता है।

महिला ने शॉर्ट्स और एक पारदर्शी ओवरले के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप पहन रखा था। वीडियो में वो पुरुषों को डांस फ्लोर पर उसके साथ शामिल होने का निमंत्रण देती भी नजर आ रही है। दर्शकों में बैठे कुछ पुरुष उसके साथ डांस करने के लिए आगे आते हुए भी दिख रहे हैं। उनलोगों ने हाथों में ड्रिंक (शराब का ग्लास) भी लिया हुआ है।
यह भी देखें: क्या खत्म हुईं मलाइका-अर्जुन के बीच दूरियां? पिता की मौत के बाद बढ़ रही नजदीकियां, वायरल हो रही वीडियो

Chennai Medical Conf Dance

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो के बैकड्रॉप में एक बैनर पर "ACRSICON 2024" लिखा हुआ दिख रहा है। इस पोस्टर से पता चला कि डांस का यह वीडियो भारत के कोलन और रेक्टल सर्जन्स एसोसिएशन के 47वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान का है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक उपयोगकर्ता द्वारा शेयर किया गया। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, "यह भारत के कोलन और रेक्टल सर्जन्स एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस का पार्ट है, जो चेन्नई में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित हुई थी।

यूजर ने सवाल किया, "मैं भारतीय मेडिकल एसोसिएशन से जानना चाहता हूं कि क्या यह मानव शरीर रचना का कोई प्रकार का प्रशिक्षण है? सार्वजनिक रूप से एक महिला को पकड़ना चिकित्सा अभ्यास का कौन सा हिस्सा है?"

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय

इस डांस परफॉरमेंस के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने जहां इसे "अश्लील" कहा वहीं दूसरों ने इसे नार्मल या बिना किसी परेशानी वाला वीडियो बताया। कुछ यूजर ने यह भी पॉइंट आउट किया कि किसी ने भी डांस कर रही युवती को नहीं पकड़ा, ना ही छुआ जैसा कि वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा था।

एक यूजर ने कमेंट किया, "तथ्यात्मक रूप से सही होने के लिए, वास्तव में किसी ने किसी को नहीं पकड़ा। असल में, उसने (महिला) खुद एक व्यक्ति को डांस के लिए एप्रोच करती है। यह पूरा सीन शर्मनाक है या उचित, यह एक अलग बात है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसे पकड़ना नहीं कहते, बल्कि कोई सिर्फ मजे के लिए डांस करने कहते हैं। इसके अलावा डॉक्टर भी इंसान हैं, वे क्यों मजे नहीं कर सकते।" एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट करते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले से पूछा, "वे डॉक्टर हैं, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत और संघर्ष किया है। अगर वे कभी-कभी आनंद लेते हैं तो क्या होगा?"

हालांकि, अन्य दर्शकों ने पूरे परफॉरमेंस को अशोभनीय और पेशेवर सम्मेलन के योग्य नहीं बताया। एक ने लिखा, "यह किस तरह का सम्मेलन है?" एक अन्य ने कहा, "हर आधिकारिक या अन्य समारोहों में महिलाओं को नाचने के लिए बनाया जाता है। क्या यह कमजोर लिंग का शोषण नहीं है?" वहीं एक यूजर ने इसे "बहुत शर्मनाक" कहा।

कुछ यूजर के मन में ये सवाल भी थे कि दर्शकों ने केवल पुरुष क्यों थे, कोई महिला क्यों नहीं? बता दें, ACRSICON 2024 चेन्नई के ताज कोरोमंडल में 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित हुआ। यह स्पष्ट नहीं है कि विवादास्पद डांस प्रदर्शन कब और किसके द्वारा आयोजित किया गया था।
यह भी देखें: जूस में थूका! शामली में फल बेचने वाले का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+