Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जूस में थूका! शामली में फल बेचने वाले का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spit in the juice in Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। शामली जनपद में एक मुस्लिम धर्म के फल विक्रेता पर जूस में थूकने का आरोप लगा है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी फल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Spit in the juice in shamli UP

यह पूरी घटना शामली जनपद के वीवी इंटर कॉलेज मार्ग पर स्थित नाले के पुल के समीप की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल के समीप आसिफ नामक एक मुस्लिम विक्रेता फल का ठेला लगाता है। सोमवार को भी वह अपने ठेले पर मौजूद था।

बताया जा रहा है कि एक शख्स उसकी दुकान पर जूस लेने के लिए पहुंचा था। इस दौरान वह मौसमी का जूस बनाने लगा। जूस बनाते समय वह मशीन में थूक रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में भी दिखाई दे रहा है कि जूस की मशीन में फल बेचने वाला बार-बार देख रहा है। वीडियो दूर से बनाए जाने के चलते यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह थूक रहा है या फिर मशीन में देख रहा है।

लेकिन वीडियो वायरल करने वाले द्वारा दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम फल विक्रेता द्वारा जूस बनाते समय मशीन में थूका जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़े जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

देखें Video-

वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू धर्म के लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर आरोपी का वीडियो शेयर करते हुए लोग उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+