क्या खत्म हुईं मलाइका-अर्जुन के बीच दूरियां? पिता की मौत के बाद बढ़ रही नजदीकियां, वायरल हो रही वीडियो

Malaika Arora Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिता अनिल मेहता की मौत के सदमे से अब तक उभर नहीं पाई हैं। एक्ट्रेस और उनके परिवार को पूरा बॉलीवुड सपोर्ट कर रहा है। बीते दिन मलाइका के पिता के लिए गुरुद्वारे में प्रेयर मीट रखी गई। इस दौरान अर्जुन कपूर भी नजर आए।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन के बाद से बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं। जिस दिन एक्ट्रेस के पिता की मौत हुई थी उसके कुछ देर बाद ही अर्जुन उनके घर पहुंच गए थे। इसके बाद अर्जुन ने एक भी बार मलाइका को अकेला नहीं छोड़ा।

Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का जिस दिन अंतिम संस्कार हुआ था उस दौरान भी अर्जुन कपूर हर वक्त एक्ट्रेस की ढाल बनकर उनके साथ थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। ऐसे में फैंस का कहना है कि अर्जुन और मलाइका फिर से वापस साथ आ रहे हैं और दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं।

बता दें कि, पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों अब बहुत कम एकसाथ नजर आते हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने ना तो पोस्ट शेयर किया और ना ही वह उनकी पार्टी में शामिल हुईं। इसके अलावा नए साल के मौके पर भी अर्जुन और मलाइका एकसाथ वेकेशन पर नहीं गए थे। जिसकी वजह से ऐसी चर्चा होने लगी कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के करीबी ने खुलासा किया था कि दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच दोस्ती रहेगी। हालांकि मलाइका ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वह और अर्जुन अब भी साथ हैं। खैर तमाम ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक बार फिर कपल एकसाथ नजर आया तो ऐसे में फैंस को राहत की सांस मिली। हो सकता है कि दोनों के बीच दूरियां आई हों लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कपल के बीच सब ठीक है।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+