पटियाला हाउस कोर्ट में तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी मंजूर, अदालत ने दी 18 दिन की रिमांड
Tahawwur Rana: मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) भारत पहुंचा, जहां उसका प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां से उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया। इसी के साथ एनआईए ने राणा की पहली तस्वीर भी जारी की है।
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भारी भरकम इंतजाम किए गए हैं। प्लेन लैंड करते ही उसे एनआईए ने गिरफ्तार किया। इसी के साथ उसका एयरपोर्ट पर ही मेडिकल चेकअप किया गया, जो कि लीगल प्रोसेस का हिस्सा था।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा से पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला, पहचाने से किया इनकार, कहा- वो कनाडाई नागरिक
तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर जारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उसके अमेरिका से सफल प्रत्यर्पण के बाद आईजीआईए, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई। इसी के साथ उसकी पहली तस्वीर भी साझा की।
इसके बाद जांच एजेंसी कड़ी सुरक्षा के बीच तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस स्थित NIA कोर्ट लेकर पहुंची, जहां उसकी सुनवाई पूरी हुई। दिल्ली लीगल सर्विसेज के वकील पीयूष सचदेवा तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व किया, जिनको दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया गया है।
18 दिन की हिरासत मिली
कोर्ट पेश करने के बाद जांच एजेंसी ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगी, जिस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा और इसके बाद एनआईए को 18 दिन की हिरासत दी गई। अब पटियाला हाउस कोर्ट से राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय ले जाया गया।
कोर्ट में NIA की दलीलें
NIA ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की पुलिस हिरासत को सही ठहराने के लिए उसके द्वारा भेजे गए ईमेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं। एजेंसी ने अदालत को बताया कि भयावह साजिश का पर्दाफाश करने के लिए हिरासत में पूछताछ बहुत जरूरी है। जांचकर्ता घातक आतंकी हमलों को अंजाम देने में राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे।
NIA ने आगे बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी नंबर 1 डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा से पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी। संभावित चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा जिसमें उसके सामान और संपत्तियों का ब्यौरा था। उसने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया।
बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार शाम को तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद IGIA, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई।
राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक विशेष विमान में एनएसजी और एनआईए की टीमों द्वारा नई दिल्ली लाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। हवाई अड्डे पर एनआईए की जांच टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया।
NIA मुख्यालय में बने इन्वेस्टीगेशन सेल में सिर्फ 12 लोगों की एंट्री होगी। सेल तीसरी मंजिल पर बनाया गया है, जिन्हें एंट्री मिलेगी उनमें एनआईए के डीजी सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा, और डीआईजी जया रॉय हैं। फिलहाल, एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज की सिक्योरिटी विंग भी मुस्तैद है। राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए हैं।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: आसान नहीं था तहव्वुर का भारत आना? इसके पीछे किसका है दिमाग? ऑपरेशन राणा को किसने दिया अंजाम?












Click it and Unblock the Notifications