क्या BJP में शामिल होने वाली हैं स्वाति मालीवाल? मारपीट कांड के बाद AAP की सांसद के इस पोस्ट से मचा बवाल
Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मारपीट कांड के बाद फिर से एक सोशल मीडिया पोस्ट लेकर सुर्खियों में हैं। जब से स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई 2024 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट की है, तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज है।
बिभव कुमार फिलहाल जेल में हैं। इस पूरे मामले पर स्वाति मालीवाल ने आप पार्टी से बगावत कर ली है। वहीं AAP पार्टी ने स्वाति मालीवाल को भाजपा का एजेंट तक बता दिया है। अब स्वाति मालीवाल ने हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें- कभी पिता पर लगाया शोषण का आरोप, कभी कहा फौजी की बेटी हूं, सोशल मीडिया पर उठे स्वाति मालीवाल पर सवाल
स्वाति मालीवाल और जगदीप धनखड़ की मुलाकात से सियासी हलचल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और स्वाति मालीवाल के मुलाकात की तस्वीरें 'भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर साझा की गई थी। इस तस्वीर को स्वाति मालीवाल ने भी अपने अकाउंट पर शेयर की है। ये तस्वीरें वायरल हो गई है और सियासी हलचल भी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो स्वाति मालीवाल भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं।
ये भी पढ़ें- पिटाई कांड में अब स्वाति मालीवाल ने ध्रुव राठी की खोली पोल, लगाया ऐसा इल्जाम सुनकर रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर भी स्वाति मालीवाल के BJP में शामिल होने की चर्चा
स्वाति मालीवाल और जगदीप धनखड़ की तस्वीरों पर कई यूजर ने कमेंट कर कहा है कि स्वाति मालीवाल भाजपा में शामिल हो सकती हैं। एक यूजर @DrJain21 ने कहा, ''बीजेपी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो जाओ.... आप कब तक उनके लिए अनौपचारिक रूप से काम करोगे? अभी ही शामिल हो जाना बेहतर है।'' एक यूजर @luffyspeaking ने कहा, ''आप कब इस्तीफा दे रही हैं।''

एक अन्य यूजर @PranavaBhardwa ने कहा, ''क्या आपने अपना इस्तीफा दे दिया है? AAP के विधायकों के वोट से वैसे भी राज्यसभा सांसद बनने रहने का कोई मतलब नहीं है...।'' एक यूजर @YadavBhaveshX ने लिखा, ''पूरी संभावना है कि स्वाती मालीवाल जी जल्दी ही बीजेपी ज्वाइन करने वाली है।''
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं पर तंज करते हुए लिखा है कि, ''कोई आज रातभर नहीं सो पाएगा।'' तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि, ''आज कोई मासूम रात का खाना नहीं खा पाएगा।''

ये भी पढ़ें- 'मैं दर्द में, डरी हुई थी', स्वाति मालीवाल ने बताया 'मारपीट' वाले दिन थाने पहुंचकर भी क्यों नहीं की थी FIR?
जेपी नड्डा ने स्वाति मालीवाल के भाजपा ज्वाइन करने पर क्या कहा?
भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्वाति मालीवाल भाजपा के किसी भी शीर्ष नेता के संपर्क में नहीं हैं। जेपी नड्डा ने कहा, ''हमारी स्वाती मालीवाल से कोई बातचीत नहीं हुई है। मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई है। स्वाति मालीवाल आगे क्या करने वाली हैं, वो क्या करेंगी...ये हम कैसे बता सकते हैं।''
जब स्वाति मालीवाल भाजपा में आना चाहे तो आप क्या करेंगे? इस पर जेपी नड्डा ने कहा, ''वो हम भविष्य में देखेंगे कि क्या करना है।'' वहीं स्वाति मालीवाल ने भी कहा है कि वो भाजपा में नहीं जाने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications