झारखंड में भीड़ की पिटाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे स्वामी अग्निवेश, कहा- नहीं हुई अभी तक किसी की गिरफ्तारी
नई दिल्ली: पिछले महीने झारखंड में सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया था, जिसका वीडियो भी बाद में सामने आया था। स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की गई थी और उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए थे। वहीं, अपने ऊपर हुए हमले के दो हफ्ते बाद स्वामी अग्निवेश सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें: स्वामी अग्निवेश पर हमले के बाद भाजपा नेता की आचार्य प्रमोद को चेतावनी, भीड़ में मत जाना धोती फट जाएगी

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि वो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाएंगे कि एसआईटी द्वारा जांच की जाए क्योंकि अभी तक कोई भी जांच उनके ऊपर हुए हमले के मामले में शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है इसलिए उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं है।
बता दें कि झारखंड में कथित तौर पर हिन्दू संगठनों के लोग स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध जताने पहुंचे थे। ऐसे में जब स्वामी अग्निवेश उनके सामने आए तो उन पर हमला कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमें भीड़ द्वारा स्वामी अग्निवेश की पिटाई करते देखा जा सकता था। स्वामी अग्निवेश के कपड़े तक फाड़ दिए गए थे और उनको काफी चोट आई थी।
ये भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वामी अग्निवेश पर हमला, पीटा, कपड़े फाड़े












Click it and Unblock the Notifications