झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वामी अग्निवेश पर हमला, पीटा, कपड़े फाड़े
रांची। मंगलवार को झारखंड में सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए। झारखंड के पाकुड़ इलाके में भाजपा युवा मोर्च, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों पर स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट का आरोप है।

हिन्दू संगठनों के लोग स्वामी अग्निवेश के दौरे पर को लेकर यहां विरोध जताने पहुंचे थे। ऐसे में जब स्वामी अग्निवेश उनके सामने आए तो उन पर हमला कर दिया गया। भाजपा और हिन्दू संगठनों का कहना है कि ईसाई मिशनरीज के साथ मिलकर स्वामी आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। हिन्दूवादी संगठनों के लोगों का कहना है कि अग्निवेश सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं।

स्वामी अग्निवेश पूर्व विधायक हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अन्ना हजारे के दिल्ली में यूपीए-2 के समय हुए आंदोलन का भी वो अहम चेहरा थे। बीते सालों में वो राजनीति से अलग हो एक्टिविस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications