स्वामी अग्निवेश पर हमले के बाद भाजपा नेता की आचार्य प्रमोद को चेतावनी, भीड़ में मत जाना धोती फट जाएगी
Recommended Video

नई दिल्ली। हाल ही में जिस तरह से स्वामी अग्निवेश के साथ झारखंड में पिटाई का मामला सामने आया है उसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उन लोगों की आलोचना हो रही है, जिन लोगों ने स्वामी अग्निवेश पर हमला किया है। स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की आध्यात्मिक गुरू आचार्य प्रमोद ने भी आलोचना कियी है और उन्होंने इस बाबत ट्वीट किया है। लेकिन उनके ट्वीट भाजपा नेता ने उन्हें एक चेतावनी दे डाली है।

भाजपा नेता आईपी सिंह ने आचार्य प्रमोद को चेतावनी देते हुए कहा कि अच्छा है कि आचार्य घर से बाहर नहीं निकले। स्वामी अग्निवेश की पिटाई के बाद आचार्य ने ट्वीट करके कहा था कि ऋषि मुनि, महात्माओं और साधु, संतों पर रावण के राज में हमला होता था, मोदी राज में एक सन्यासी को गिरा गिराकर मारा गया है, आखिर आप इसे कौन सा राज कहेंगे। इसपर जवाब देते हुए आईपी सिंह ने कहा कि अचार तुम्हारा भी ऐसा हुलिया जनता बनाने वाली है, बचकर रहना भीड़ में मत जाना धोती फट जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications