Vande Bharat पर फिर पथराव, PM मोदी के हरी झंडी दिखाने से पहले आंध्र प्रदेश में फेंके गए पत्थर, क्षतिग्रस्त
मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने बताया कि विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास पथराव के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की जांच चल रही है।

Vande Bharat Train: हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का मामला नहीं रुक रहा है। पश्चिम बंगाल के बाद अब आंध्रप्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने का मामला सामने आया है। प्रदेश के विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। उद्घाटन से पहले इस हाईस्पीड ट्रेन पर पत्थर फेंके गए हैं। पीएम मोदी 19 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिए।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि यह घटना मेंटिनेंस के दौरान हुई। मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने बताया कि विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास पथराव के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि शाम 6:30 बजे विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर किसी ने पथराव कर दिया, जिसके चलते 2 खिड़की के शीशे पूरी तरह से टूट गए और उन्हें बदलने की जरूरत पड़ी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हमने कुछ संदिग्धों की पहचान की है। आरपीएफ उन पर नजर बनाए हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर दो बार पथराव का मामला सामने आ चुका है। पत्थर फेंकने से ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत के C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थर फेंके गये थे। जिससे इसके शीशे टूट गए। पथराव के बाद ट्रेन को बोलपुर रेलवे स्टेशन पर काफी देर रोकना पड़ा।
वहीं इससे पहले भी इस हाईस्पीड ट्रेन पर पथराव किया गया था। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था। पथराव के चलते हाई स्पीड ट्रेन के कोच सी3 और सी6 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। आरपीएफ के कमांडेंट ने बताया था कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ने पर खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गई थीं।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat: पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त, जांच जारी












Click it and Unblock the Notifications