Sonia Gandhi On NEP: नई शिक्षा नीति पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, जानिए उन्होंने क्या कहा?
Sonia Gandhi On NEP: देश की नई शिक्षा नीति को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के जरिए शिक्षा का केंद्रिकरण, व्यावसायीकरण और साम्प्रदायिकीकरण करने का आरोप लगाया है।
सोनिया गांधी ने The HINDU अखबार के संपादकीय पृष्ठ पर लिए गए लेख के जरिए ये सवाल उठाया है।

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) 2020 को लागू करने वाली सरकार वास्तव में शिक्षा के प्रति कितनी उदासीन है, यह उसके हाल के कदमों से साफ झलकता है। पिछले एक दशक में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में तीन मुख्य एजेंडों पर ध्यान केंद्रित किया है।
-
केंद्र में सत्ता का केंद्रीकरण
-
शिक्षा प्रणाली का व्यावसायीकरण
-
पाठ्यक्रम और संस्थानों का साम्प्रदायिकीकरण
केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की नहीं हो रही है कोई बैठक
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने अपने लेख में आगे लिखा है कि, केंद्र सरकार ने शिक्षा नीति पर राज्यों से परामर्श करना लगभग समाप्त कर दिया है। 2019 के बाद से केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई।
प्रधानमंत्री स्कूल (PM-SHRI) योजना को जबरन लागू करवाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत राज्यों को मिलने वाले फंड को रोक दिया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के तहत राज्य सरकारों को विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त करने के अधिकार से वंचित किया गया है।
ये भी पढ़ें Sonia Gandhi Net Worth: काफी अमीर हैं सोनिया गांधी, राजस्थान से राज्यसभा चुनाव शपथ पत्र में कितनी संपत्ति?
'89,441 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए'
सोनिया गांधी ने लिखा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) ने पड़ोस के स्कूलों (Neighbourhood Schools) की अवधारणा को समाप्त कर दिया और बड़े स्कूल परिसरों (School Complexes) की बात की, जिससे सरकारी स्कूलों की बड़े पैमाने पर बंदी और निजीकरण हुआ।
-
2014 से अब तक 89,441 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए
-
जबकि 42,944 नए निजी स्कूल खोले गए
-
हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी (HEFA) के माध्यम से विश्वविद्यालयों को उच्च ब्याज दरों पर लोन लेने के लिए बाध्य किया गया, जिससे छात्रों की फीस में भारी वृद्धि हुई
-
भ्रष्टाचार में वृद्धि- NAAC घोटाला, NTA की विफलता और अन्य शिक्षा एजेंसियों में घोटाले बढ़े
शिक्षा का साम्प्रदायिकीकरण (Communalisation) का आरोप
वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, NCERT की किताबों में इतिहास को बदला गया।
-
महात्मा गांधी की हत्या, मुगल इतिहास और संविधान की प्रस्तावना को हटाने का प्रयास किया गया
-
विश्वविद्यालयों में राजनीतिक विचारधारा से मेल खाने वाले शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं, भले ही उनकी योग्यता संदिग्ध हो
-
IIT और IIM जैसे शीर्ष संस्थानों में भी वैचारिक रूप से अनुकूल लोगों को नेतृत्व के पद सौंपे गए
देवेंद्र फडणवीस का सोनिया गांधी पर पलटवार
वहीं नई शिक्षा नीति पर सोनिया गांधी के दिए बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है, "मुझे लगता है कि यह (एनईपी) भारत की शिक्षा प्रणाली का भारतीयकरण है। अगर मैकाले ने हमारे देश को गुलाम बनाने के लिए जो शिक्षा नीति लाई थी, अगर उस प्रणाली को बदल दिया जाए और उसका भारतीयकरण किया जाए, तो मुझे लगता है कि इससे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।कोई भी देशभक्त इसका समर्थन करेगा।
मुझे लगता है कि सोनिया गांधी को इसके बारे में अधिक जानना चाहिए और भारतीय शिक्षा प्रणाली के भारतीयकरण का समर्थन करना चाहिए।"
ये भी पढ़ें Education Budget 2025: शिक्षा क्षेत्र के लिए खुला पिटारा, पढ़िए एजुकेशन सेक्टर के लिए सीतारमण के 7 बड़े ऐलान












Click it and Unblock the Notifications