आखिर क्यों बेटियां दुल्हन से बन रहीं 'लाश'? Nikki, Aiman, Deepika और अब Twisha Sharma की मौत! जिम्मेदार कौन?

Bride Deaths In Dowry Trap: लाल जोड़े में मुस्कुराती विदाई, फूलों की बारात, और सपनों भरी शादी। परिवार की बेटी नई जिंदगी की ओर जाती है। लेकिन कुछ महीनों बाद वही बेटी कफन में लौटती है। आंखों में घुटन, शरीर पर चोट के निशान, और आखिरी मैसेज...'मां, मुझे बहुत घुटन हो रही है... मुझे यहां से ले जाओ।'

यह कोई एक कहानी नहीं। यह 2025-26 की लालच और खून की स्याही से बनी तस्वीर है, जो बेटी बचाओ जैसे दावों को आईना दिखा रही है। Twisha Sharma, Deepika Nagar, Aiman Khan, और Nikki Bhati...आत्मनिर्भर चार नाम, चार शहर, चार परिवार। लेकिन एक ही दर्द। शादी के कुछ महीनों या सालों में ये आत्मनिर्भर, शिक्षित, सपनों वाली युवतियां दुल्हन से लाश बन गईं। इन मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आइए आपको रूबरू कराते हैं, दुल्हन कैसे बन रहीं लाश...

twisha-sharma-deepika-nagar

केस फाइल-1: Twisha Sharma- 'मां, मुझे बहुत घुटन हो रही है... मैं फंस गई हूं'

  • शादी: दिसंबर 2025
  • मौत: 12 मई 2026 को उनकी मौत
twisha-sharma-deepika-nagar

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा, पूर्व मिस पुणे, MBA ग्रेजुएट, नोएडा की रहने वाली। दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी हुई। महज पांच महीने बाद, 12 मई 2026 को कटारा हिल्स स्थित घर में उनका शव फंदे से लटका मिला। मौत से पहले ट्विशा ने दोस्त को मैसेज किया कि 'मैं फंस गई हूं, बस तू मत फंसना।' मां को लिखा कि मुझे बहुत घुटन हो रही है मां... मुझे यहां से ले जाओ। परिवार का आरोप है कि गर्भपात का दबाव, दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना चली। पोस्टमार्टम में मृत्यु-पूर्व अनेक चोटें मिले। सास रिटायर्ड जज हैं, पति वकील। परिवार प्रभावशाली होने का आरोप लगा रहा है। SIT जांच चल रही है, लेकिन परिवार AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है।

केस फाइल-2: Deepika Nagar- 14 महीने की शादी, छत से गिराव

  • शादी : दिसंबर 2024 में ऋतिक से शादी
  • मौत: 17 मई 2026 को मौत
twisha-sharma-deepika-nagar

25 वर्षीय दीपिका, एमए पास, नोएडा के जलपुरा (इकोटेक-3) की रहने वाली। दिसंबर 2024 में ऋतिक से शादी। 17 मई 2026 को तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत। परिवार का आरोप है कि शादी में 1 करोड़ रुपये खर्च, फॉर्च्यूनर, सोना, नकद दिया। फिर भी अतिरिक्त दहेज की मांग। मारपीट, गाली-गलौज। दीपिका ने मौत से पहले रोते हुए फोन किया। मृतका के पिता संजय का आरोप है कि दीपिका को उसके ससुरालवालों ने मारा है, फिर छत से फेंका। शरीर पर चोटें, नाक-कान से खून। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

केस फाइल-3: Aiman Khan- 9 माह का निकाह और मौत

  • शादी: 10 अप्रैल 2025 को आमिर खान से निकाह
  • मौत: 18 दिसंबर 2025
twisha-sharma-deepika-nagar

लखनऊ की 26 वर्षीय ऐमान, कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। अप्रैल 2025 में रायबरेली के आमिर खान से निकाह। जेद्दा चली गईं। 18 दिसंबर 2025 में मौत की खबर आई। परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग (20 लाख + इनोवा कार), मारपीट, खाना-पानी बंद, पासपोर्ट छीन लिया गया। ऐमान अक्टूबर 2025 में जब भारत आईं, तो मायके में अपनी कहानी सुनाई, फिर भरोसे 'सबकुछ ठीक होगा' पर वापस गईं। मौत से पहले प्रताड़ना की शिकायत। शव जेद्दा से भारत लाया गया तो चोटों के निशान ने दहेज की प्रताडना का दर्द सामने लाकर रख दिया। ऑटोप्सी में दम घुटना सामने आया। परिवार इसे हत्या मानता है। विदेश में होने के कारण जांच जटिल बनी हुई है। मृतका का परिवार इंसाफ की लडाई लड रहा है।

केस फाइल-4: Nikki Bhati आग के हवाले की गई जिंदगी

  • शादी: 2016 में निक्की की शादी विपिन से हुई थी।
  • मौत: 21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में कथित तौर पर आग लगाकर।
twisha-sharma-deepika-nagar

ग्रेटर नोएडा की निक्की की शादी 2016 में विपिन भाटी से शादी। 21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में निक्की की जलने से मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने पति विपिन भाटी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। एफआईआर में दावा किया गया कि निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई। केस में बड़ा मोड़ तब आया जब निक्की के छोटे बेटे की कथित गवाही सामने आई।

बच्चे ने कहा कि पहले उसकी मां को मारा गया और फिर आग लगाई गई। पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में CCTV फुटेज सामने आई, जिसमें घटना के समय पति घर के बाहर दिखाई दिया। इससे हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर सवाल उठने लगे। इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सास दया को जमानत दे दी। अब बच्चे की गवाही और CCTV फुटेज के बीच विरोधाभास ही जांच का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।

कॉमन पैटर्न - क्या कहते हैं ये केस?

पैटर्न उदाहरण
मानसिक दबाव घुटन, 'ट्रैप्ड' मैसेज
दहेज की मांग हर केस में अतिरिक्त मांग
चोट के निशान Ante-mortem injuries
आखिरी पुकार मां-दोस्त को मदद की गुहार
प्रभावशाली परिवार वकील, जज, इंजीनियर
आत्महत्या vs हत्या सबसे बड़ा सवाल

ये केस अलग-अलग शहरों में हुए, लेकिन थ्रेड एक है - शादी के बाद घुटन, प्रताड़ना और मदद की अनसुनी पुकार।

NCRB आंकड़े चीख रहे हैं?

2024 के NCRB आंकड़ों के अनुसार देश में 5,737 दहेज मौतें दर्ज हुईं। यानी रोज औसतन 16 महिलाएं। पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता के 1,20,000+ मामले। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा। कानून है कि BNS धारा 80 (दहेज मृत्यु) के तहत, 7 साल कम से कम जेल और आजीवन कारावास तक की सजा है। धारा 85 (क्रूरता) में 3 साल तक की सजा। लेकिन दोषसिद्धि दर कम, मामले लंबित, और कई बार 'आत्महत्या' करार दे दिया जाता है।

क्यों बोल नहीं पातीं बेटियां?

  • बचपन से सिखाया: 'ससुराल ही असली घर है।'
  • समाज का डर: 'लोग क्या कहेंगे? शादी टूट गई तो बदनामी।'
  • उम्मीद:'थोड़ा एडजस्ट कर लूंगी।'

सोशल मीडिया पर मुस्कुराती रील्स, अंदर घुटन। व्हाट्सएप चैट अब आखिरी गवाही बन रही है।

इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

  • सिर्फ पति या सास-ससुर? ससुराल?
  • वो समाज जो 'एडजस्ट करो' कहता है?
  • वो रिश्तेदार जो शादी बचाने की सलाह देते हैं?
  • वो सिस्टम जो चेतावनी पर नहीं जागता?
  • और हम, जो खबर पढ़कर अगले दिन भूल जाते हैं?

Twisha, Deepika, Aiman, Nikki - ये नाम सिर्फ केस नहीं, चेतावनी हैं। हर मां जब बेटी को विदा करती है, अब डर लगता है कि कहीं यह आखिरी विदाई न हो। लाल जोड़े से कफन तक का यह सफर कब रुकेगा? जब तक हमारी बेटियां 'घुटन' में चुप रहने को मजबूर हैं, तब तक नहीं।

Twisha Sharma Last Massage: 'मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां, पापा से नाक रगड़वाना चाहते हैं', मां से आखिरी चैट
Twisha Sharma Last Massage: 'मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां, पापा से नाक रगड़वाना चाहते हैं', मां से आखिरी चैट

संबंधित खबरें यहां पढ़े...

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+