Sonam Raghuvanshi: राजा मर्डर केस में तंत्र विद्या एंगल, अपने पिता के लिए सोनम ने दी राजा की बलि?

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी मर्डर केस के पांचों आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। शिलांग पुलिस की इनसे पूछताछ चल रही है। इधर शनिवार को राजा को न्याय दिलाने के लिए इंदौर में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें राजा के भाई सचिन रघुवंशी भी शामिल हुए और उन्होंने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा हत्याकांड में पहले मंगल दोष की बात कही जा रही थी। हालांकि, मेघालय पुलिस ने अब तक इस दावे पर कुछ नहीं कहा है। अब एक नया एंगल तंत्र विद्या का सामने आया है। राजा के परिवार के लोगों ने भी इसकी आशंका से इनकार नहीं किया है।

Sonam Raghuvanshi ने पिता के लिए ली राजा की बलि

दरअसल राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने सोनम के मकसद पर शंका जाहिर करते हुए कहा कि सोनम को अपने पिता के साथ बैठाना चाहिए। सोनम का मकसद राजा की बलि देनी थी और अपने पिता को बचाना था। सचिन ने कहा, 'सोनम ने अब तक पूरा सच नहीं बोला है। उसे और उसके पिता को एक साथ बिठाकर पूछताछ करना चाहिए। सोनम को अगर अपने पिता से मिलाया जाए, तो कहेगी कि मैंने आपको बचा लिया और राजा को मार दिया। 60 साल के आदमी को बचाने के लिए 30 साल के लड़के की बलि ले ली गई।'

Sonam Raghuvanshi

यह भी पढ़ें: Indore News: राजा रघुवंशी का हनीमून, सोनम ने क्यों ले गई शिलॉन्ग, जानिए सनसनीखेज साजिश का चौंकाने वाला खुलासा

Sonam Raghuvanshi पर तंत्र विद्या के असर का दावा

शिलांग में राजा और सोनम के लापता होने के बाद चर्चित ज्योतिष अजय शर्मा ने दावा किया था कि राजा की मौत हो गई है और सोनम जिंदा मिलेगी। इस दावे की वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। अब उन्होंने एक और दावा करते हुए कहा कि यह केस पूरी तरह से सॉल्व नहीं हुआ है। इसमें अभी एक और महीना लगेगा और 8-10 और लोग शामिल हो सकते हैं। ज्योतिष शर्मा ने कहा, 'सोनम के जिंदा होने और पूर्वी दिशा में मिलने का दावा सच साबित हुआ है। अब मैं फिर से दावा कर रहा हूं कि सोनम का उद्देश्य राजा की बलि लेना था। उसने तंत्र विद्या के लिए ही ऐसा किया है।'

राजा के बड़े भाई सचिन ने सोनम के पूरे परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पूरे परिवार को राज से प्रेम संबंध की जानकारी थी। राज और सोनम की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे लगता है कि दोनों का गहरा संबंध था। सोनम का भाई भी बहुत शातिर है। सचिन रघुवंशी ने कहा, 'मेरे भाई विपिन ने सोनम के परिवार के लोगों से बात की थी, लेकिन मैं उन लोगों से बात नहीं करूंगा। जिन्होंने मेरे परिवार को इतना बड़ा दुख दिया, मेरे भाई को मारा मैं उनसे क्यों बात करूं।'

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuwanshi: गाजीपुर की उजाला बोली- वाराणसी बस स्टैंड पर मिली थी सोनम, CCTV से मिल सकते हैं सबूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+