Sonam Raghuwanshi: गाजीपुर की उजाला बोली- वाराणसी बस स्टैंड पर मिली थी सोनम, CCTV से मिल सकते हैं सबूत
Sonam Raghuwanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब और उलझती जा रही है। इस मामले में अब गाजीपुर की एक युवती उजाला यादव ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने खुद को आरोपी सोनम रघुवंशी की बस यात्रा की चश्मदीद बताया है। उजाला के अनुसार, वह सोनम के साथ बस में सफर कर चुकी हैं।
उजाला ने बताया कि वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर उनकी सोनम से पहली मुलाकात हुई थी। इसके अलावा उजाला नहीं है बताया कि वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर सोनम रघुवंशी वाराणसी से गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रही थी।

उजाला के मुताबिक, सोनम ने पहले एक अनजान यात्री की तरह बस के बारे में जानकारी ली। फिर थोड़ी ही देर बाद वही युवती उसी बस में चढ़ गई। इस दौरान सोनम को स्टेशन पर छोड़ने के लिए दो युवक भी आए थे, जो कुछ दूरी से उसे देख रहे थे।
बातचीत के दौरान उजाला को नहीं हुआ शक
उजाला का दावा है कि सोनम ने काले रंग का ट्राउजर और टी-शर्ट पहन रखा था। रात लगभग 11 बजे वह बस में बैठी थी। सीट पर बैठते ही उसने आसपास के यात्रियों से फोन मांगने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसे फोन नहीं दिया।
इस दौरान सोनम ने उजाला से भी कुछ सामान्य बातचीत की जिसमें उसने गोरखपुर जाने से जुड़ी बातें पूछी। उजाला के अनुसार, उसने उसे बस की रूट और स्टॉपेज की जानकारी दी, लेकिन उस वक्त उसे कुछ अजीब नहीं लगा।
चेहरे पर पानी डाल रही थी सोनम
बस यात्रा के दौरान सोनम ने उजाला से पानी मांगा। पर उसने उस पानी को पीने के बजाय अपने चेहरे पर डाल लिया, जो उसे थोड़ा असामान्य लगा। जब उजाला ने इंस्टाग्राम देखने की कोशिश की तो सोनम ने तुरंत मना कर दिया और कहा कि ऐसा न करें।
उजाला ने बताया कि उस समय तो उसे कुछ समझ नहीं आया लेकिन अगली सुबह जब उसने मोबाइल पर सोनम की तस्वीरें और राजा हत्याकांड से जुड़ी खबरें देखीं, तो वह चौंक गई। दावा किया कि वो वही लड़की थी जो उनके साथ बस में थी।
उजाला ने खुद राजा के भाई किया से संपर्क
अपनी बात को प्रमाणित करने के लिए उजाला ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो, वीडियो और शादी के कार्ड की मदद से राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी से संपर्क किया। उसने उसे पूरी बात बताई और बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की सलाह दी।
उसने यह भी जानकारी दी कि सोनम उनके गांव से करीब 10 किलोमीटर आगे बस से उतरी थी। इस तथ्य से जांच में नया मोड़ आ सकता है। उजाला ने यह भी दावा किया कि मेघालय पुलिस और मीडिया ने उससे संपर्क किया है।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी गांव
उजाला ने बताया कि वह लखनऊ में पढ़ाई करती हैं और उस दिन गांव एक परिचित की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। यात्रा के दौरान उसे अंदाजा नहीं था कि वह किसी बड़े केस की गवाह बन सकती हैं।
उजाला का मानना है कि अगर सीसीटीवी फुटेज की जांच सही तरीके से की जाए, तो इससे इस हत्याकांड में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। उसने बताया कि पुलिस को अब उस बस के ड्राइवर और कंडक्टर से भी पूछताछ करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications