Meghalaya murder Case: हत्या के बाद इंदौर में किराए के फ्लैट में छिपी थी सोनम, प्रेमी ने मंगाया ₹5,000 का राशन

Meghalaya murder Case: देश को झकझोर देने वाले मेघालय हनीमून मर्डर केस में हर दिन एक नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है जिसमें मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, जिसने अपने पति राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करवाई, वारदात के बाद इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में एक किराए के फ्लैट में छिपी हुई थी।

इस फ्लैट को उसके प्रेमी और मुख्य साजिशकर्ता राज कुशवाहा और उसके तीन कथित हत्यारों में से एक विशाल सिंह चौहान के नाम पर किराए पर लिया था।

meghalaya-murder-case

हत्या के बाद ₹5000 का राशन ऑनलाइन मंगवाया गया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हत्या के कुछ ही दिनों बाद यानी 30 मई को इंदौर के नए बने एक अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लिया गया। इस फ्लैट का मासिक किराया ₹17,000 था और ₹34,000 बतौर सुरक्षा राशि जमा की गई थी। शिलोंम जेम्स, जो इंदौर में एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं, ने मीडिया को बताया कि विशाल ने फ्लैट लेने के लिए उनसे संपर्क किया था। चूंकि बिल्डिंग नई थी और वहां CCTV कैमरे नहीं लगे थे, इसलिए सोनम वहां बिना किसी निगरानी के छुप सकी।

बताया गया है कि हत्या के तुरंत बाद सोनम इस फ्लैट में आकर छिप गई थी और राज कुशवाहा ने उसके लिए ₹5000 का राशन ऑनलाइन ऑर्डर किया था, जिससे वह कई दिनों तक बिना बाहर निकले रह सके।

हत्या की फुल प्रुफ प्लानिंग

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। लेकिन 23 मई को राजा अचानक गायब हो गया। बाद में उसकी लाश ईस्ट खासी हिल्स जिले के एक झरने के पास गहरे खड्ड में मिली। शव की स्थिति देखकर पुलिस को हत्या का शक हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई आकस्मिक मौत नहीं, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या थी, जिसकी योजना फरवरी 2024 में इंदौर में बनाई गई थी। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है, जिसने अपने तीन परिचितों-विशाल सिंह चौहान सहित-को ₹50,000 में हत्या की जिम्मेदारी दी।

लेकिन पुलिस के अनुसार, यह एक सामान्य कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं थी, बल्कि "तीनों लड़के राज के दोस्त थे, और उनमें से एक उसका रिश्तेदार भी था।" ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सैयम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पूरी साजिश शादी से पहले ही रच दी गई थी और सोनम ने इसमें सहमति दी थी।

परिवार ने की नार्को टेस्ट की मांग

हत्या के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में देखी गई और 9 जून को उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है-सोनम, राज कुशवाहा और तीन कथित हत्यारे।

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम और राज कुशवाहा एक-दूसरे पर आरोप लगा कर जांच को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, और उन्होंने नार्को टेस्ट की मांग की है। उनका आरोप है कि सोनम के परिवार, विशेषकर उसकी मां को इस प्रेम संबंध की जानकारी पहले से थी, इसके बावजूद शादी करवाई गई। सचिन ने यह भी कहा कि, "मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए और दोषियों को डबल लाइफ सजा दी जानी चाहिए।"

फ्लैट अब भी बंद, चाबियां आरोपी के पास

फिलहाल इंदौर का वह फ्लैट अभी भी बंद पड़ा है और चाबियां अभी भी आरोपी के पास हैं। संपत्ति मालिक शिलोंम जेम्स ने पुलिस को सभी जानकारियां मुहैया करा दी हैं। मेघालय हनीमून मर्डर केस ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। विवाह के महज 12 दिन बाद एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या की साजिश रच कर उसे बेरहमी से मरवाना, फिर इंदौर में योजनाबद्ध तरीके से छुपना, देश के विवाह, भरोसे और हत्याओं के बदलते स्वरूप पर सवाल खड़े करता है। पुलिस की तफ्तीश जारी है और आने वाले दिनों में और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+