Sonam Raghuvanshi: राज और सोनम का इश्क था कितना पुराना? पुलिस की पूछताछ में सामने आया रिश्ते का सच
Sonam Raghuvanshi: इंदौर के राजा मर्डर हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी सोनम, उसके बॉयफ्रेंड राज के अलावा तीन और लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों को राज और सोनम ने हत्या की सुपारी दी थी। सोनम का परिवार दोनों के रिश्ते से इनकार कर रहा है। सोनम के भाई ने तो यहां तक कहा है कि राज उनकी फैक्ट्री में काम करता था और सोनम उसे राखी बांधती थी। हालांकि, पुलिस की जांच में सारी तहें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। राज और सोनम के रिश्ते का सच भी सामने आ गया है। जानें कब से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम संबंध।
Sonam Raghuvanshi का कब से चल रहा था राज से अफेयर
राज और सोनम के रिश्ते के बारे में राजा के भाई ने दावा किया है कि उनके परिवार को पता था। हालांकि, सोनम के भाई ने गोविंद ने कहा कि मुझे बहन के अफेयर की कोई जानकारी नहीं थी। राज मेरी फैक्ट्री में काम करता था और सोनम उसे राखी बांधती थी। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में दोनों ने रिश्ते की बात कबूल की है। शिलांग पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज का रिश्ता 4-5 महीने पहले ही शुरू हुआ था। इसी साल 11 फरवरी को राजा की सगाई सोनम से हुई थी।

यह भी पढ़ें: मेघायल हनीमून मर्डर केस: दोस्त ने सोनम के लिए कहा, 'ऐसा नहीं कर सकती है वो'
इस लिहाज से देखें तो अगर दोनों का रिश्ता 4-5 महीने पहले ही शुरू हुआ था, तो यह प्रेम संबंध रोका होने के आसपास का ही है। सोनम ने राज से बताया था कि उसके पिता दिल के मरीज हैं और वह उन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं होते। इस वजह से उसने राजा से शादी करने के लिए हामी भरी थी। पुलिस पूछताछ में राज ने भी कबूल किया है कि सोनम के साथ उसका रिश्ता था। राज ने यह भी बताया कि 11 फरवरी को सगाई के बाद भी सोनम से उसकी अक्सर मुलाकात होती थी और तभी से दोनों ने हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी पत्नी की तरह नहीं रहती थी सोनम, राजा के सामने करीब आने के लिए रखी थी यह शर्त
सोनम के पिता ने पुलिस को कानूनी नोटिस भेजने की धमकी दी
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने पुलिस के दावे को झुठलाते हुए कहा कि प्रेम संबंध जैसी बात बिल्कुल गलत है। देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस को कानूनी नोटिस भेजने की धमकी देते हुए कहा कि मेरी बेटी के चरित्र के बारे में गलत बातें कही जा रही हैं। दूसरी ओर इंदौर के खारचा इलाके में सोनम के घर के बाहर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया है और उसकी तस्वीरें जलाई हैं। इसके बाद पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षाकर्मी लगाए हैं। राजा रघुवंशी के घर के बाहर भी कुछ पुलिसकर्मी तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications