Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sonam Raj Love Story: यूं टाली जा सकती थी राजा रघुवंशी की हत्या, सोनम-राज की लव स्टोरी के 4 सबूत चौंका देंगे

Sonam Raj Love Story: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में 11 जून 2025 को सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की पूछताछ में सोनम रघुवंशी ने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। बुधवार को राजा हत्‍याकांड के पांचों आरोपयिों को जिला एवं सत्र न्यायालय, शिलांग में पेश किया गया है।

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोनम की लव स्टोरी के बारे में घरवालों को पहले से जानकारी थी? अगर थी, तो उन्होंने सोनम की शादी उसी प्रेमी राज कुशवाहा से क्यों नहीं करवाई? क्या यह हत्या टाली जा सकती थी?

Sonam Raj Love Story

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन हनीमून: शादी के बाद भी पत्नी की तरह नहीं रहती थी सोनम, राजा के सामने करीब आने के लिए रखी थी यह शर्त

सोनम के पिता ने किया इनकार

सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी ऐसा कभी नहीं कर सकती। लेकिन सच्चाई इसके उलट नजर आती है। दरअसल, सोनम अपने पिता की इंदौर स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में मैनेजर रहे राज कुशवाहा से प्यार करती थी। दोनों के अफेयर की भनक सोनम के घरवालों को पहले ही लग चुकी थी। जानिए सोनम रघुवंशी व राज कुशवाहा की प्रेम कहानी के चार बड़े सबूत।

सबूत नंबर 1: अफेयर की बात पर मां से सोनम के झगड़े

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम और राज कुशवाहा के रिश्ते की जानकारी सोनम के माता-पिता को हो गई थी। इसको लेकर सोनम की अपनी मां से कई बार तीखी बहस भी हुई थी। अब लोगों में चर्चा है कि सोनम के घरवाले उसकी बात मान लेते और राजा की बजाय राज से उसकी शादी करवा देते तो राजा की जान बचाई जा सकती थी।

Sonam Raj Love Story

सबूत नंबर 2: शादी के दिन प्रेमी का फूट-फूटकर रोना

11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी। राजा हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों - आकाश, विक्की और आनंद ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनका दोस्त राज कुशवाहा सोनम की शादी के दिन फूट-फूटकर रोया था। तभी उसने राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। काश! साजिश रचने की बजाय बातचीत में रास्ता अपनाता और सोनम को राजा से तलाक दिलवाकर उससे शादी कर लेता तो राजा की हत्या टल जाती।

सबूत नंबर 3: राजा से शादी नहीं करना चाहती थी सोनम

राज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पास स्थित रामपुर गांव का रहने वाला है। वह इंदौर में सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम फैक्ट्री की एचआर हेड थी। वह राज को सबके सामने 'भैया' कहती थी, लेकिन दोनों के बीच गहरी नजदीकियां थीं। मीडिया से बातचीत में राज के एक दोस्त ने बताया कि राज और सोनम घंटों फोन पर बातें करते थे। राज ने अपने दोस्त को बताया भी था कि सोनम राजा से शादी नहीं करना चाहती, वह सिर्फ परिवार के दबाव में झुक गई है। काश! सोनम अपना प्यार पाने के लिए परिवार के सामने नहीं झुकती और राजा से शादी को तैयार ही नहीं होती तो राजा हत्याकांड को टाला जा सकता था।

Sonam Raj Love Story

यह भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद प्रेमानंद जी महाराज का यह VIDEO क्यों हो रहा वायरल, लड़कियों से क्या कहा?

सबूत नंबर 4: हनीमून के दौरान भी संपर्क में रहा प्रेमी

शादी के बाद सोनम पति राजा के साथ हनीमून पर गई, लेकिन इस दौरान भी वह राज के लगातार संपर्क में थी। राजा की हत्या के बाद राज उसे नेपाल भगाने की तैयारी में था। सोनम पहले मेघालय से इंदौर लौटी और राज के किराए के कमरे पर रुकी। फिर राज ने उसे गाजीपुर होते हुए वाराणसी और गोरखपुर के रास्ते नेपाल भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन वह इससे पहले ही गाजीपुर में पकड़ी गई। राज को सोनम का साथ क्राइम में देने की बजाय उसे राजा के साथ रहने के लिए मनाकर भी उसकी जान बचाई जा सक‍ती थी।

Sonam Raj Love Story

राज कुशवाहा कौन है?

राज तीन बहनों का इकलौता भाई है। उसके पिता रामनजर की मृत्यु पांच साल पहले कैंसर से हो चुकी है। मां उमा रघुवंशी और बहनों की जिम्मेदारी राज पर थी। उनका परिवार पिछले 15 वर्षों से इंदौर में रह रहा था। दिलचस्प बात यह है कि राज, सोनम से पांच साल छोटा है।

यह भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा! गाजीपुर के ढाबे की कहानी फर्जी निकली?

राजा रघुवंशी इंदौर हत्याकांड क्‍या है?

11 मई 2025 को शादी के बाद सोनम और राज ने राजा की हत्या की साजिश रची। 21 मई को सोनम और राजा असम में कामाख्या देवी के दर्शन के बाद मेघालय के शिलॉंग पहुंचे थे। इसी दौरान इंदौर से राज ने 50 हजार रुपये देकर तीन शूटर - आकाश सक्सेना (ललितपुर), विक्की ठाकुर (इंदौर) और आनंद - को शिलॉंग भेजा।

इन तीनों ने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया। जब राजा का परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया तो गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। इस दौरान सोनम भी लापता थी।

2 जून 2025 को मेघालय में राजा का शव बरामद हुआ। शुरू में यह हादसा माना गया, लेकिन सोनम के गायब होने से शक गहराता गया। फिर मेघालय पुलिस ने 120 पुलिस जवानों व अफसरों की टीम बनाकर मामले की विशेष पड़ताल की, जिसे ऑपरेशन हनीमून नाम दिया।

8 जून 2025 को सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे पर देखा गया और इसके बाद उसने नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मेघालय पुलिस ने सोनम, राज और बाकी तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+